बिजनेस

बजार में बहार! सेंसेक्स 944 अंक भागा, निफ्टी 25000 के पार, क्यों आई तेजी, ये हैं 5 वजह

बजट में लगे झटके से उबरते हुए शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सोमवार 2 फरवरी को बाजार में दोपहर बाद तेजी लौटी और इस तेजी को रिलायंस और HDFC बैंक जैसे हैवीवेट स्टॉक्स ने लीड किया। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि आखिर एक दिन में ऐसा क्या बदला, जिससे बाजार में इतनी तेजी आई है?

Why Share Market up

दिन के आखिर में जोरदार तेजी

KEY HIGHLIGHTS
  • सपाट शुरुआत के बाद जोरदार रिकवरी: शुरुआती कमजोरी के बावजूद दिन के अंत में बाजार ने मजबूत वापसी की।
  • निफ्टी और सेंसेक्स में 1% से ज्यादा तेजी: निफ्टी 25,088 पर और सेंसेक्स 81,666 पर बंद हुआ, दोनों इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ क्लोज हुए।
  • बजट डे की गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग : लार्जकैप और क्वालिटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला।
  • कच्चे तेल में गिरावट और रुपये की मजबूती से सपोर्ट : ब्रेंट क्रूड गिरकर करीब 66 डॉलर और रुपया मजबूत होने से सेंटीमेंट सुधरा।
  • ब्रॉड मार्केट में दबाव बरकरार: बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत रहे, लेकिन कई सेक्टर और मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली जारी रही।

Share Market Today: 2 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। लेकिन, दिन का अंत विस्फोटक अंदाज में हुआ है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, ब्रॉड और सेक्टरल मार्केट में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। मोटे तौर पर बाजार पर बजट के झटकों का दबाव कम होता दिख रहा है।

दिन के आखिर में बाजार ने मजबूत दिखाई और निफ्टी 262.95 अंक यानी 1.06% की बढ़त के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इंडेक्स ने 24,796.50 पर ओपनिंग के बाद 25,108.10 का उच्च स्तर और 24,679.40 का निचला स्तर छुआ। वहीं, सेंसेक्स भी 943.52 अंक यानी 1.17% चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ, जहां दिन का हाई 81,732.25 और लो 80,387.25 दर्ज किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि शुरुआती दबाव के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली।

कैसा चला दिनभर कारोबार

  • 2 फरवरी को बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, जहां निफ्टी 24,780 के आसपास और सेंसेक्स 80,630 के पास कारोबार करता दिखा।
  • शुरुआती दबाव के बाद सुबह के सत्र में बाजार में रिकवरी आई और निफ्टी फिर से 24,870 के ऊपर पहुंच गया।
  • सेंसेक्स भी सुबह के कारोबार में संभलकर करीब 81,000 के स्तर के आसपास पहुंच गया।
  • दोपहर बाद खरीदारी और मजबूत हुई, जिससे निफ्टी 24,930 के ऊपर और सेंसेक्स 81,250 के पार पहुंच गया।
  • कुल मिलाकर, दिन की शुरुआत कमजोरी से हुई लेकिन बाद में बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली।

क्यों आई बाजार में तेजी?

  1. तेज गिरावट के बाद वैल्यू बाइंग : पिछले सत्र में बजट डे पर बाजार में तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा मजबूत शेयरों में वैल्यू बाइंग की। कई लार्जकैप और क्वालिटी स्टॉक्स करेक्शन के बाद आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गए, जिससे बाजार को रिकवरी का सहारा मिला।
  2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 4% गिरकर 66 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारत का आयात बिल और महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद रहती है, जो शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।
  3. बजट में लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस: बजट 2026-27 में मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, कृषि, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। सरकार ने 53.5 लाख करोड़ रुपये के बजट के जरिए विकास और फिस्कल अनुशासन दोनों पर जोर दिया, जिससे लॉन्ग टर्म निवेश धारणा मजबूत हुई।
  4. रुपये में मजबूती : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 91.56 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये में मजबूती से विदेशी निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटा और बाजार को सपोर्ट मिला।
  5. सट्टेबाजी पर लगाम, कैश मार्केट को बढ़ावा: फ्यूचर्स और ऑप्शंस में STT बढ़ाकर अत्यधिक सट्टेबाजी को सीमित करने और कैश मार्केट में निवेश को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। इससे बाजार में लॉन्ग टर्म निवेशकों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है, जो बाजार की स्थिरता के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

F&O में एक्टिव शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट पॉलिसी बाजार में देखने को मिली, इसका शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। वहीं, टॉप गेनर्स में हिंदुस्तान जिंक 7 फीसदी उछाल के साथ टॉप पर रहा।

Top Gainers (शेयर)LTP% तेजीTop Losers (शेयर)LTP% गिरावट
Consolidated Finvest & Holdings Ltd196.12+20.00%PB Fintech Ltd (Policybazaar)1,545.00-4.58%
Biofil Chemicals & Pharmaceuticals Ltd42.13+19.99%Bharat Dynamics Ltd1,329.00-3.98%
Usha Financial Services Ltd251.44+15.64%Oil India Ltd483.50-3.65%
TTL Enterprises Ltd8.60+14.06%Shriram Finance Ltd966.00-3.17%
Sharda Cropchem Ltd1,116.60+13.04%Axis Bank Ltd1,309.20-2.33%
Mangalam Organics Ltd468.00+12.38%Kaynes Technology India Ltd3,479.20-2.27%
Bajaj Consumer Care Ltd350.70+11.79%HUDCO188.30-2.18%
Shilchar Technologies Ltd3,530.00+11.14%LIC Housing Finance Ltd497.45-2.00%
Growington Ventures India Ltd3,270.00+10.72%Max Healthcare Institute Ltd958.95-1.82%
Izmo Ltd627.00+9.29%Swiggy Ltd308.75-1.78%

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article