बिजनेस

Reliance New CFO: कौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी जिन्हें मुकेश अंबानी ने दी रिलायंस में बड़ी जिम्मेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 09:38 PM IST

Who is Srikanth Venkatachari: श्रीकांत वेंकटचारी रिलायंस के अगले CFO होंगे, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने श्रीकांत को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है।

Image

65 साल के श्रीकांत वेंकटचारी के पास मार्केट ऑपरेशंस, प्लानिंग का लंबा अनुभव है

Reliance new chief financial officer: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने श्रीकांत वेंकटचारी (srikanth venkatachari ) को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि वेंकटचारी एक जून से पदभार संभाल लेंगे वह इस समय ज्वाइंट सीएफओ के पद पर कार्यरत हैं।

वेंकटचारी आलोक अग्रवाल की जगह लेंगे जो वर्ष 2005 से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएफओ के रूप में कार्यरत हैं। पद से हटने के बाद वह कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

शेयर बाजार में रिलायंस के गिरते शेयरों के बीच कंपनी ने ये फेरबदल किया है , रिलायंस ने इस नियुक्ति को लेकर कहा कि श्रीकांत कंपनी के विकास और उसके फ्यूचर प्लान को आगे बढ़ाएंगे।

जानें कौन हैं श्रीकांत वेंकटचारी (Who is Srikanth Venkatachari)

65 साल के श्रीकांत वेंकटचारी के पास मार्केट ऑपरेशंस, प्लानिंग का लंबा अनुभव है, श्रीकांत रिलायंस के लिए नए नहीं है बताते हैं कि वो पिछले 14 सालों से रिलायंस के साथ हैं और पिछले कुछ सालों से वो ज्वाइंट चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर रिलायंस के साथ जुड़े हुए हैं। श्रीकांत आलोक अग्रवाल की जगह सीएफओ का पद संभालेंगे। आलोक अग्रवाल साल 2005 से सीएफओ के पद पर हैं अब उन्हें रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है, बताते हैं कि रिलायंस से पहले श्रीकांत ने Citi Group के साथ काम किया है वहां वो फॉरेक्स (Forex) ट्रेडिंग के चीफ थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article