बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में कहां लगा निवेशकों को झटका, कहां हुई कमाई? विस्तार से समझें

ईरान संकट के कारण भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते निवेशकों को नुकसान हो रहा है। हालांकि, पिछले हफ्ते कुछ निवेशकों की कमाई भी हुई।

Image

सेंसेक्स

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। इसके चलते निवेशकों की कमाई हुई। बता दें कि पिछले सप्ताह छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों के बावजूद शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि मिश्रित वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरे और सीमित दायरे वाले कारोबारी माहौल को दर्शाते हुए बाजारों ने सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ किया।

इन कंपनियों के निवेशकों की हुई कमाई

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएम) और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम के मूल्यांकन में कुल मिलाकर 1.24 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन कंपनियों ने दिया झटका

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 45,364.62 करोड़ रुपये घटकर 9,04,980.78 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 30,922.57 करोड़ रुपये गिरकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article