भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हर किसी की नजर है। लंबे अंतराल बाद दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता शुरू भी हुई है। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी अब सबकुछ ठीक होता लगा रहा है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने गुड न्यूज दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका के साथ शुल्क मुद्दों का समाधान अगले आठ से दस सप्ताह में हो जाएगा। यानी नवंबर तक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो जाएगा।
50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा अभी अमेरिका
रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय उत्पादों पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया, जिससे नयी दिल्ली पर कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया है। नागेश्वरन ने भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में यहां कहा, ''दोनों सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। मेरा अनुमान है कि अगले आठ से दस सप्ताह में हम भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के दंडात्मक शुल्क का समाधान देख पाएंगे।'' वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 86.5 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया था, जबकि अमेरिका से 45.3 अरब डॉलर का आयात किया।
7 घंटे तक चली वार्ता
भारत और अमेरिका के मुख्य वार्ताकारों ने ट्रेड डील पर करीब 7 घंटे तक बैठक चली है। इस बैठक में US की ओर से चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल मोर्चा संभाल रहे थे। दोनों देशों ने वर्ता को पॉजिटिव बताया। इससे संकेत मिलने लगे हैं कि ट्रेड डील अब सही रास्त पर जा रही है। हालांकि, कई मुद्दों पर अभी भी असमति हो सकती है लेकिन जानकारों का मनना है कि अब जल्द हल निकल जाएगा।
