बिजनेस

क्रेडिट स्कोर की टेंशन खत्म! स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड से बिना CIBIL के भी चुटकियों में मिलेगा लोन

बिना CIBIL के आमतौर पर किसी के लिए कोई लोन ले पाना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन, स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड ऐसा जरिया है, जिसकी मदद से बिना सिबिल के भी लोन मिल सकता है।

Image

स्टेप अप क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए आमतौर पर लोन की जरूरत पड़ती है। कई बार कुछ लोग लोन को एक झंझट मानते हैं और जब तक संभव होता है लोन से बचते हैं। यहां तक कि ये लोग क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेकिन, जब अचानक लोन की जरूरत पड़ती है, तो समझ आता है कि क्रेडिट कार्ड और छोटे-छोटे लोन आपकी क्रेडिट हिस्ट्री (CIBIL) बनाने में मदद करते हैं। इसके दम पर ही बाद में आसानी से लोन मिल जाता है।

नहीं है क्रेडिट हिस्ट्री तो क्या करें?

अक्सर बिना CIBIL के क्रेडिट कार्ड या लोन नहीं मिलता है। वहीं, बिना लोन लिए CIBIL स्कोर भी नहीं बनता है। लेकिन, कम या बिना क्रेडिट स्कोर के लोगों के लिए स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कार्ड नियमित क्रेडिट कार्ड की तरह ही काम करता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करके आप अपना क्रेडिट स्कोर बना और सुधार सकते हैं।

क्या होता है फायदा?

जब आप स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं और समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं, तो यह जानकारी चार क्रेडिट ब्यूरो - सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन, और CRIF हाई मार्क को भेजी जाती है। वे आपके भुगतानों के आधार पर आपका क्रेडिट स्कोर तैयार करते हैं। नियमित भुगतान करने से आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है। बाद में जब आपको बड़े लोन लेने होते हैं, तो यह क्रेडिट हिस्ट्री काम आती है।

क्यों स्टेप अप क्रेडिट कार्ड काम की चीज?

क्रेडिट ब्यूरो आपके क्रेडिट मिक्स को भी देखते हैं, जिसमें सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड क्रेडिट सुविधाओं का उपयोग शामिल है। स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है, इसलिए इसका उपयोग करने से आपके क्रेडिट मिक्स में सिक्योर्ड क्रेडिट का अनुपात बढ़ सकता है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर में सुधार हो सकता है।

कैसे बढ़ाएं क्रेडिट स्कोर?

स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके आप आसानी से क्रेडिट स्कोर बेहतर कर सकते हैं। सबसे पहले यह समझ लें कि स्टेप अप क्रेडिट कार्ड आसान भाषा में FD जैसे किसी सुरक्षित एसेट के आधार पर जारी किया गया क्रेडिट कार्ड होता है। इसके तहत आप जमा रकम के करीब 75 से 90 फीसदी जितनी क्रेडिट लिमिट इस्तेमाल कर पाते हैं। मसलन, आपने 1 लाख की FD की है, तो 75 हजार लिमिट वाला एक स्टेप अप क्रेडिट कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं।

  1. एक बार जब आपको डिजिटल कार्ड मिल जाए, तो आप उसका उपयोग ऑनलाइन लेनदेन के लिए कर सकते हैं।
  2. जब आपको भौतिक कार्ड मिल जाए, तो आप उसका उपयोग ऑफलाइन खर्च करने के लिए कर सकते हैं और अधिक रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं।
  3. अपने कार्ड बिलों का समय पर भुगतान करें, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो।
  4. अगर आप अपनी क्रेडिट लिमिट का 75% तक खर्च कर पा रहे हैं, तो आप अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : PNB FD Calculator : PNB में जमा करें 2 लाख रुपये, 18 महीने बाद पाएं गारंटीड इतने लाख
    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article