बिजनेस

PNB FD Calculator : PNB में जमा करें 2 लाख रुपये, 18 महीने बाद पाएं गारंटीड इतने लाख

फिक्स्ड डिपोजिट निवेश और बचत का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है। PNB देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में शामिल है। अगर इस बैंक में आप 18 महीने के लिए FD कराते हैं, तो कितना रिटर्न मिलेगा?

Image

पंजाब नेशनल बैंक में एफडी पर कितना फायदा

PNB FD Calculator : देश के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पहुंच रखने वाला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फिक्स्ड डिपोजिट पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप भी PNB में फिक्स्ड डिपोजिट करना चाहते हैं, तो यहां चेक करें 1 लाख और 2 लाख रुपये की रकम जमा कराने पर 12 और 18 महीने में कितना पैसा आपको मिल सकता है।

आमतौर पर फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर मिलने वाला ब्याज ज्यादातर निवेशकों को बहुत कम नजर आता है। लेकिन, जब शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर चल रहा है और रियल एस्टेट में जोखिम लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सेफ्टी चाहने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपोजिट सबसे सुरक्षित, आसान और प्रभावी निवेश और बचत का जरिया बन जाता है।

FD पर ब्याज दर कितनी है

PNB FD Rate : आमतौर पर अलग-अगल बैंक अलग-अलग टाइमफ्रेम के आधार पर अपने ग्राहकों को ब्याज ऑफर किया जाता है। PNB की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सामान्य नागरिकों को 1 साल की FD पर 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत रखी गई है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलता है, जिससे उनका मैच्योरिटी अमाउंट और ज्यादा हो जाता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों पसंदीदा निवेश?

आमतौर पर कई निवेशकों को FD पर मिलने वाला ब्याज कम लगता है। लेकिन जब शेयर बाजार में भारी गिरावट, जियो-पॉलिटिकल तनाव और रियल एस्टेट में सुस्ती जैसे हालात बनते हैं, तब सुरक्षित निवेश की अहमियत बढ़ जाती है। FD में निवेशकों को गारंटीड रिटर्न मिलता है और बाजार की तरह रोजाना उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं रहता। इसके अलावा बैंक FD में 5 लाख रुपये तक की रकम पर DICGC इंश्योरेंस सुरक्षा भी मिलती है। यानी बैंक डूबने की स्थिति में भी तय सीमा तक रकम सुरक्षित रहती है। यही वजह है कि जोखिम से बचने वाले निवेशक FD को सबसे भरोसेमंद विकल्प मानते हैं।

1 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई सामान्य निवेशक 1 लाख रुपये की FD 12 महीने के लिए 6.25% ब्याज दर पर कराता है, तो मैच्योरिटी पर रकम करीब ₹1,06,250 हो सकती है। वहीं, 18 महीने के लिए यही निवेश करने पर अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट करीब ₹1.09 लाख से ज्यादा पहुंच सकता है। ब्याज कंपाउंडिंग के आधार पर रकम थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

निवेश राशिअवधिब्याज दरअनुमानित मैच्योरिटी अमाउंटअनुमानित ब्याज
₹1,00,00012 महीने6.25%₹1,06,250₹6,250
₹2,00,00012 महीने6.25%₹2,12,500₹12,500
₹1,00,00018 महीने6.25%₹1,09,560 के करीब₹9,560
₹2,00,00018 महीने6.25%₹2,19,120 के करीब₹19,120

2 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई निवेशक 2 लाख रुपये की FD 12 महीने के लिए कराता है, तो अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट करीब ₹2,12,500 हो सकता है। वहीं, 18 महीने की अवधि में यही रकम बढ़कर करीब ₹2.18 लाख तक पहुंच सकती है। सीनियर सिटिजन्स के मामले में यह रिटर्न और ज्यादा हो सकता है।

PNB की FD स्कीम्स में क्या खास?

PNB की FD स्कीम्स में 7 दिन से लेकर 10 साल तक निवेश का विकल्प मिलता है। बैंक अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से Floating Rate FD और Growth FD जैसी स्कीम भी ऑफर करता है। कुछ स्कीम्स में Loan और Overdraft की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। यानी जरूरत पड़ने पर FD तोड़े बिना भी पैसे की व्यवस्था की जा सकती है।

PNB Floating Rate Fixed Deposit SchemePNB Growth Fixed Deposit Scheme
न्यूनतम निवेश: ₹1,000न्यूनतम निवेश: ₹3 करोड़
अधिकतम अवधि: 10 सालअधिकतम निवेश: ₹10 करोड़
ब्याज दर: समय-समय पर बदल सकती हैअवधि: 7 दिन से 120 महीने
ब्याज भुगतान: Floating Rate के हिसाब सेब्याज विकल्प: Quarterly Compounding
लोन/ओवरड्राफ्ट: उपलब्धमैच्योरिटी भुगतान: अवधि पूरी होने पर
प्रीमैच्योर निकासी: अनुमति, पेनाल्टी के साथपार्ट विदड्रॉल: उपलब्ध
किसके लिए बेहतर: बदलती ब्याज दर का फायदा चाहने वाले निवेशककिसके लिए बेहतर: बड़े निवेशक और कॉरपोरेट ग्राहक

निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?

FD में निवेश करने से पहले ब्याज दर, अवधि और टैक्स नियम जरूर समझने चाहिए। कई बार समय से पहले FD तोड़ने पर बैंक पेनाल्टी काट सकता है। इसके अलावा ब्याज से होने वाली कमाई टैक्सेबल भी होती है। अगर निवेशक पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो FD आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिनी जाती है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या FD में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article