बिजनेस

क्या होती Mutual Fund में NAV, नए-पुराने दोनों निवेशकों के लिए जानना जरूरी

What is Mutual Fund NAV: अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आपको नेट एसेट वैल्यू (Net Asset Value) या एनएवी (NAV) के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

Image

म्यूचुअल फंड NAV क्या है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एनएवी का पता होना चाहिए
  • किसी MF स्कीम की एक यूनिट की मार्केट वैल्यू होती है एनएवी
  • इससे म्यूचुअल फंड के परफॉर्मेंस का पता लगता है

What is Mutual Fund NAV: अगर आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आपको नेट एसेट वैल्यू (Net Asset Value) या एनएवी (NAV) के बारे में जरूर पता होना चाहिए। किसी म्यूचुअल फंड स्कीम के प्रदर्शन का एनएवी के जरिए ही पता चलता है। सरल शब्दों में कहें तो एनएवी स्कीम के पास मौजूद सिक्योरिटी की एक यूनिट का बाजार मूल्य है।

कैसे होती है एनएवी की कैलकुलेशन

म्यूचुअल फंड निवेशकों से इकट्ठे किए गए पैसे को सिक्योरिटी मार्केट में निवेश करते हैं। सिक्योरिटीज (शेयर, बॉन्ड आदि) का मार्केट प्राइस हर दिन बदलता है, इससे किसी योजना का एनएवी भी दिन-प्रतिदिन बदलता रहता है। प्रति यूनिट एनएवी के लिए स्कीम की सिक्योरिटीज के मार्केट प्राइस को स्कीम की इकाइयों की कुल संख्या से विभाजित किया जाता है। इससे उसकी एक यूनिट की एनएवी पता लगती है।

क्यों जरूरी है एनएवी

एनएवी से ही पता लगता है कि आप जितना निवेश या एसआईपी (SIP) किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में करेंगे, तो बदले में आपकी स्कीम की कितनी यूनिट मिलेंगी। उदाहरण के लिए किसी स्कीम की एनएवी 100 रु है आप उसमें 5000 रु का निवेश करें तो आपको 50 यूनिट मिलेंगी।

एनएवी को लेकर सेबी के क्या हैं नियम

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के म्यूचुअल फंड हाउसों के लिए जारी नियमों के अनुसार, सभी म्यूचुअल फंड योजनाओं की एनएवी बाजार बंद होने के बाद कारोबारी दिन के अंत में घोषित की जाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड की एनएवी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article