बिजनेस

New Business Ideas: डीजल के पौधे का बिजनेस बना देगा मालामाल, कम मेहनत से होगी कमाई

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: जेट्रोफा के पौधों से बायोडीजल मिलता है। इसलिए इसे डीजल का पौधा भी कहा जाता है। जेट्रोफा झाड़ीदार पौधा होता है। इसकी खेती अर्धशुष्क क्षेत्रों में की जा सकती है।

Image

जेट्रोफा पौधे की खेती का बिजनेस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जेट्रोफा पौधों से मिलता है बायोडीजल
  • इसकी खेती है अच्छा बिजनेस आइडिया
  • बंजर जमीन पर भी हो सकती है खेती

Jatropha Plant Cultivation Process: अकसर लोग किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में होते हैं। मगर अच्छा आइडिया इतनी आसानी से नहीं मिलता। पर यदि आप खेती में थोड़ी भी रुचि रखते हैं तो हम आपको यहां एक शानदार बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे। ये है जेट्रोफा की खेती (Jatropha Cultivation) का बिजनेस। जेट्रोफा को रतनजोत भी कहा जाता है। इतना ही नहीं इसे डीजल का पौधा भी कहा जाता है। जेट्रोफा को डीजल का पौधा क्यों कहते हैं और कैसे आप इसकी खेती कर सकते हैं, आगे जानिए।

पौधों से मिलता है बायोडीजल

दरअसल जेट्रोफा के पौधों से बायोडीजल मिलता है। इसलिए इसे डीजल का पौधा भी कहा जाता है। जेट्रोफा झाड़ीदार पौधा होता है। इसकी खेती अर्धशुष्क क्षेत्रों में की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेट्रोफा के पौधों के बीजों से 30% तक तेल निकाला जा सकता है। वो तेल डीजल वाहन को चलाने में काम आ सकता है।

वहीं बीजों से तेल निकाल के जो वेस्ट बचेगा उससे बिजली बनाई जा सकती है।

कैसे होती है खेती

जेट्रोफा के पौधे को डायरेक्ट खेत के बजाय नर्सरी में लगाए जाते हैं। उसके बाद पौधे खेत में लगाने लायक होते हैं। खास बात यह है कि एक बार इन पौधों को खेत में लगा लें तो आपको आराम से 5 साल तक फसल मिलेगी, जिससे इतने ही समय तक कमाई होगी। ये एक झाड़ीदार पौधा है तो आप इसे बंजर जमीन पर भी लगा सकते हैं।

कम मेहनत में कमाई

जेट्रोफा के बीज बाजार से लेकर आप इसकी खेती शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए न तो ज्यादा पानी चाहिए और न ही खेत में जुताई करनी होगी। 4 से 6 महीने तक इसकी देखभाल करें और फिर इसके पौधे 5 साल तक बीज देंगे।

पौधों से कैसे मिलेगा बायोडीजल

  • इसके लिए जेट्रोफा के पौधे के बीजों को फलों से अलग करें
  • बीजों को साफ करो
  • एक खास मशीन में इन बीजों को डालें, जिससे तेल निकलेगा
  • ये प्रॉसेस सरसों का तेल निकालने जैसी है

कितनी होगी कमाई

अब डीजल-पेट्रोल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इससे जेट्रोफा की मांग भी काफी बढ़ी है। आपको इसकी खेती में सरकारी सपोर्ट भी मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार एक हैक्टेयर जमीन से आप औसतन 10 क्विंटल बीज तक हासिल कर सकते हैं। आप इन बीजों को सराकर को 12 रु प्रति किलो पर बेच सकते हैं।

वहीं बाजार में इन बीजों का रेट 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक हो सकता है। यदि आप फसल का दायरा बढ़ाएं तो आपकी कमाई भी अधिक होगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article