बिजनेस

Closing Bell : Nifty 118 और Sensex 383 अंक टूटकर बंद, 3 बड़ी वजहों से फिसला बाजार

शेयर बाजार में आज बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित व्यापक बिकवालद हावी रही। निफ्टी जहां 118 अंक लुढ़कर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 383 अंक फिसल गया। दिन के आखिर में ब्रेड्थ भी कमजोर हो गई।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Closing Bell Nifty Sensex 7 September 2026 : भारतीय शेयर बाजार सोमवार, 7 सितंबर 2026 को गिरावट के साथ बंद हुआ। Nifty 50 118.55 अंक यानी 0.50% गिरकर 23,779.15 पर बंद हुआ, जबकि BSE Sensex 382.62 अंक यानी 0.50% टूटकर 76,132.81 पर आ गया। पूरे दिन बाजार पर दबाव बना रहा और Nifty ने 23,737.90 का इंट्राडे लो बनाया।

IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव

आज की गिरावट में सबसे बड़ा दबाव IT शेयरों से आया। Nifty IT करीब 2.28% टूट गया। Infosys और TCS जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली ने इंडेक्स को नीचे खींचा। बाजार में चिंता है कि मजबूत अमेरिकी जॉब्स डेटा के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी Federal Reserve की सितंबर बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हो सकती है। ऊंची अमेरिकी दरें भारतीय IT कंपनियों के लिए अमेरिका से मिलने वाले खर्च और डील फ्लो पर असर डाल सकती हैं।

Crude Oil फिर बना बाजार की चिंता

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी भारतीय बाजार का मूड बिगाड़ा। Brent crude करीब $97 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि WTI करीब $91-92 के आसपास कारोबार करता रहा। इसके अलावा FII बिकवाली ने भी दबाव बढ़ाया है। विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FIIs की बिकवाली भी बाजार पर भारी रही। शुक्रवार को FIIs ने ₹3,111.94 करोड़ के शेयर बेचे थे और लगातार दूसरे सत्र में वे नेट सेलर रहे। विदेशी पूंजी का दबाव खासकर बड़े और इंडेक्स हेवी शेयरों में सेंटिमेंट को कमजोर करता है।

VIX चढ़ा, निवेशकों की चिंता बढ़ी

बाजार की वोलैटिलिटी भी बढ़ी। India VIX 5.61% बढ़कर 11.28 पर पहुंच गया। बाजार में VIX का बढ़ना बताता है कि आने वाले दिनों में ट्रेडर और इन्वेस्टर ज्यादा उतार-चढ़ाव की आशंका देख रहे हैं। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही, क्योंकि NSE पर 1,509 शेयर बढ़े, जबकि 2,084 शेयर गिरे।

फार्मा ने संभाली गिरावट की रफ्तार

पूरे बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ सेक्टर में खरीदारी दिखी। Nifty Pharma 0.75% और Nifty Healthcare 0.68% चढ़े। वहीं Nifty Auto लगभग सपाट रहा। दूसरी तरफ Metal, Realty, Cement, FMCG और PSU Bank में दबाव नजर आया।

अब Nifty के लिए 23,800 बेहद अहम

तकनीकी नजरिए से 23,800 का स्तर बाजार के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है। 23,800 के ऊपर रहने पर बाजार में दोबारा तेजी की कोशिश हो सकती है, लेकिन 24,150-24,215 का जोन रेजिस्टेंस बना रहेगा। दूसरी तरफ 23,800 के नीचे कमजोरी बढ़ने पर 23,570 तक गिरावट का शुरुआती लक्ष्य खुल सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article