Western Carriers IPO: लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ (IPO) 13 सितंबर को खुलेगा। इसके आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कोलकाता स्थित कंपनी का आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 12 सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही 54 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। OFS के जरिए किसी आईपीओ में मौजूदा शेयरधारक शेयर बेचते हैं।
ये भी पढ़ें -
कब होगी लिस्टिंग
जेएम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल वेस्टर्न कैरियर्स के आईपीओ के मैनेजर हैं। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। कंपनी की लिस्टिंग 23 सितंबर को होगी। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है।
नहीं हुआ प्राइस बैंड और लॉट साइज का ऐलान
वेस्टर्न कैरियर्स के आईपीओ के लिए अभी शेयरों के प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं कितने शेयरों की लॉट साइज होगी, इसकी भी जानकारी नहीं सामने आई है।
आईपीओ की प्रोसेस क्या होती है
- कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
- वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
- सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
- पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
- फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
- सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)
