बिजनेस

आपकी जेब में रखे 10 रुपये के सिक्के का कितना है वजन, किस मेटल से बना है ये कॉइन

10 rupee coin weight in grams: क्या आप जानते हैं आपके जेब में रखे 10 रुपये के सिक्का का वजन कितना है। आरबीआई खुद सिक्कों को लेकर जानकारी देता है।

Image

Weight and Composition of 10 Coin (Photo: iStock)

10 rupee coin weight in grams: क्या आप जानते हैं आपकी जेब में रखे 10 रुपये के सिक्के (Ten Rupee Coin) का वजन कितना है और यह कॉइन किस मेटल से बना है। अक्सर हम 10 रुपये के कॉइन पर अलग-अलग तरह के मेटल को देखते हैं। इसका सिक्का गोल तो होता है लेकिन दूसरे सिक्कों से कुछ अलग होता है। दरअसल, इंडियन करेंसी में 10 रुपये का सिक्का एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसकी बनावट और विशेषताएं इसे दूसरे सिक्कों से अलग बनाती हैं। Reserve Bank of India (आरबीआई) की ओर से जारी 2011 रुपये प्रतीक श्रृंखला के अनुसार, 10 रुपये का सिक्का डिजाइन और मेटल संरचना के लिहाज से खास है। आइए जानते हैं, 10 रुपये के सिक्के का कितना वजह होता है और यह किस मेटल से बनाया जाता है।

बाइमेटैलिक डिजाइन वाला सिक्का

Weight and Composition of 10 Coin

Weight and Composition of 10 Coin (Photo: istock)

इस सिक्के की सबसे बड़ी खासियत इसका बाइमेटैलिक (Bimetallic) डिजाइन है। इसका मतलब है कि यह दो अलग-अलग मेटल से मिलकर बना होता है। सिक्के के बीच का हिस्सा (Center) क्यूप्रो-निकल (Cupro-Nickel) से बना होता है, जबकि बाहरी रिंग (Outer Ring) एल्युमिनियम ब्रॉन्ज (Aluminium Bronze) से तैयार की जाती है। यही वजह है कि 10 रुपये का सिक्का दो रंगों में दिखाई देता है-बीच में सिल्वर टोन और बाहर गोल्डन रंग की रिंग। यह डिजाइन न केवल इसे आकर्षक बनाता है, बल्कि नकली सिक्कों की पहचान को भी आसान करता है।

10 रुपये के सिक्का का वजन

आरबीआई की ऑफिशिय वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 10 रुपये के इस सिक्के का कुल वजन 7.71 ग्राम होता है। यह वजन इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे यह लंबे समय तक चल सके। इसके अलावा, इसका आकार गोल (Circular) होता है और इसका व्यास (Diameter) 27 मिमी निर्धारित किया गया है। यह आकार इसे दूसरे सिक्कों की तुलना में थोड़ा बड़ा बनाता है, जिससे इसे पहचानना आसान होता है।

आसान पहचान वाला सिक्का

सिक्के के एक तरफ (Obverse) भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ बना होता है, जिसके साथ ‘भारत’ और ‘INDIA’ लिखा होता है। वहीं दूसरी तरफ (Reverse) रुपये का प्रतीक और ‘10’ अंक दर्शाया गया होता है, जो इसकी वैल्यू को स्पष्ट करता है। 10 रुपये का यह सिक्का केवल लेन-देन का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह आधुनिक भारतीय मुद्रा प्रणाली की तकनीकी उन्नति को भी दर्शाता है। बाइमेटैलिक संरचना इसे अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और पहचानने में आसान बनाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article