बिजनेस

Air India में Vistara का मर्जर: जानें- किनके बीच डील से AI बन जाएगी सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 07:06 PM IST

टाटा समूह से चार एयरलाइन जुड़ी हैं। ये हैं...एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर एशिया इंडिया और विस्तार। टाटा समूह ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का इस साल जनवरी में अधिग्रहण किया था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

विमानन क्षेत्र में बड़े स्तर पर एकीकरण की तैयारी है। इसके तहत विस्तार का एयर इंडिया के साथ विलय होगा। सौदे के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। टाटा समूह ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रस्तावित सौदा मार्च, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है जो नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है।

विस्तार में टाटा समूह की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के पास है। एसआईए ने एक बयान में कहा कि विस्तार और एयर इंडिया का विलय होगा। इस विलय सौदे के तहत एसआईए एयर इंडिया में 2,058.5 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी।’’ सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा कि वह इस निवेश का वित्तपोषण आंतरिक नकदी संसाधनों से करेगी।

टाटा समूह ने अलग से बयान जारी कर कहा कि इस विलय के साथ एयर इंडिया देश की सबसे प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा देने वाली एयरलाइन होगी। उसके बेड़े में 218 विमान होंगे और वह देश की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन होगी।

एसआईए और टाटा संस जरूरत होने पर वृद्धि और परिचालन को गति देने के लिये वित्त वर्ष 2022-23 और वित्त वर्ष 2023-24 में अतिरिक्त पूंजी डालने पर भी सहमत हुए हैं।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया को वैश्विक स्तर की एयरलाइन कंपनी बनाने की दिशा में विस्तार और एयर इंडिया का विलय मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव के तहत, एयर इंडिया अपने नेटवर्क और बेड़े दोनों को बढ़ाने के साथ ग्राहकों को सेवाओं की पेशकश को नया रूप देने, सुरक्षा और भरोसे के साथ प्रदर्शन को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हम एक मजबूत एयर इंडिया बनाने के अवसर से उत्साहित हैं। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर पूर्ण सेवा और कम लागत वाली सेवा दोनों की पेशकश करेगी। ’’

टाटा समूह से चार एयरलाइन जुड़ी हैं। ये हैं...एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर एशिया इंडिया और विस्तार। टाटा समूह ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का इस साल जनवरी में अधिग्रहण किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article