बिजनेस

Vishnusurya Projects का IPO लिस्टिंग पर दे सकता है 47 फीसदी रिटर्न, चेक करें कितना है GMP

Vishnusurya Projects IPO & GMP: विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 29 सितंबर को खुला था और इसमें 5 अक्टूबर तक निवेश का मौका है। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 68 रु का रेट रखा गया है।

Image

विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स आईपीओ और जीएमपी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स 47% के जीएमपी पर
  • 5 अक्टूबर तक निवेश का मौका
  • 29 सितंबर को खुला था आईपीओ

Vishnusurya Projects IPO & GMP: इस समय शेयर बाजार (Stock Market) में एक के बाद एक कई आईपीओ (IPO) खुल रहे हैं। कई आईपीओ खुले भी हुए हैं, जिनमें निवेश का मौका है। इनमें विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स ( Vishnusurya Projects) का आईपीओ शामिल है। किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश से पहले उसका जीएमपी (GMP) या ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) चेक करना चाहिए। आगे जानिए क्या होता है जीएमपी और विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स का जीएमपी कितना है।

क्या होता है जीएमपी

ग्रे मार्केट प्रीमियम वह रेट होता है जिस पर इन्वेस्टर किसी भी एक्सचेंज पर ट्रेड न की जाने वाली सिक्योरिटीज खरीदने या बेचने के लिए तैयार होते हैं। जीएमपी यानी किसी शेयर की कीमत ग्रे मार्केट में कितने प्रीमियम पर है। इससे यह संकेत मिलता है कि किसी शेयर की लिस्टिंग पर कितना फायदा हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि आईपीओ के दौरान और उसके बाद लिस्टिंग तक जीएमपी घट भी सकता है।

विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स के आईपीओ की डिटेल

विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स का आईपीओ 29 सितंबर को खुला था और इसमें 5 अक्टूबर तक निवेश का मौका है। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए 68 रु का रेट रखा गया है। शेयरों का लॉट साइज 2000 है। यानी कम से कम 2000 और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है।

विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स का जीएमपी कितना है

5 पैसा के अनुसार इस समय विष्णुसूर्या प्रोजेक्ट्स का जीएमपी 32 रु पर है। यानी ये आईपीओ प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट में 47 फीसदी के प्रीमियम पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article