यूटिलिटी

10 लाख लगाकर जीवन भर करें मौज, हर महीने मिलेंगे 7500 रु, चेक करें बेस्ट प्लान्स की लिस्ट

Best Annuity Option For Future: बजाज आलियांज गारंटीड पेंशन में 6,126 रुपये प्रति माह की पेंशन कम से कम 20 साल के लिए मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में महंगाई बढ़ने के साथ आपकी पेंशन हर साल 3-5% बढ़ाई जाएगी।

Image

10 लाख लगाकर जीवन भर पेंशन पाएं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 लाख लगाकर जीवन भर मिलेगी पेंशन
  • कई प्लान हैं बेस्ट
  • कुछ में वापस मिल जाता है प्रिंसिपल अमाउंट

Top Annuity Plan For Future: फ्यूचर को लेकर अधिकतर लोगों को फिक्र रहती है। लोग फ्यूचर में कमाई और आने वाले खर्चों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। मगर फ्यूचर को सिक्योर करने का एक तरीका है एन्युटी प्लान, जिसमें आपको जीवन भर हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। इन प्लान में आपको एक साथ आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर रहेगा।

मैक्स लाइफ गारंटीड पेंशन प्लान

यदि आप इस प्लान में 10 लाख रु का निवेश एक साथ करते हैं तो आपको जीवन भर 7549 रु की पेंशन मिलेगी। आपको इसमें 10 साल से लेकर जीवन भर तक के लिए पेंशन मिल सकती है। मगर ध्यान रहे कि जितना अधिक समय आप पेंशन के लिए चुनेंगे, उतनी कम मासिक पेंशन आपको दी जाएगी। बाकी यदि प्लान खरीदने वाले की मृत्यु जल्दी हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन दी जाएगी।

बजाज अलायंज गारंटीड पेंशन

बजाज आलियांज गारंटीड पेंशन में 6,126 रुपये प्रति माह की पेंशन कम से कम 20 साल के लिए मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में महंगाई बढ़ने के साथ आपकी पेंशन हर साल 3-5% बढ़ाई जाएगी।

एचडीएफसी लाइफ न्यू इमीडिएट एन्युटी प्लान

इस प्लान में जीवन भर 4,910 रुपये प्रति माह की पेंशन की मिलेगी, जबकि उसमें हर साल 5% वृद्धि भी होगी। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को जीवन भर पेंशन मिलती है। मगर शुरुआत में इसकी पेंशन राशि कम है।

मैक्स लाइफ स्मार्ट गारंटीड पेंशन प्लान

ये प्लान खरीदार और उसके जीवनसाथी (आयु 55 वर्ष मानते हुए) को जीवन भर 6,439 रुपये प्रति माह पेंशन देगा। इतना ही नहीं प्लान लेने वाले को जीवन भर पेंशन मिलती है और उसकी मृत्यु के बाद, नॉमिनी को निवेश की गई राशि वापस मिल जाएगी।

ध्यान रहे कि यहां जिन प्लान की जानकारी दी गई है, उन सभी के प्रीमियम 60 वर्ष की आयु वाले पुरुष खरीदारों के लिए हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article