दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) को Multibagger Stocks खोजने में माहिर माना जाता है। अब उन्होंने Solar Sector के ऐसे Multibagger Stock में एंट्री ली है, जो पांच साल में 2360% का बंपर रिटर्न दे चुका है। Websol Energy System Limited के शेयरों में अचानक आई तेजी ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है। शेयर में आज 23 अप्रैल को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।
बाजार में यह तेजी सीधे तौर पर विजय केडिया की एंट्री से जोड़ी जा रही है, जिसे स्मार्ट मनी मूव माना जाता है। हालांकि, पिछले एक साल से यह स्टॉक थका हुआ दिखा है और निवेशकों की पूंजी को 30% तक घटाया है। लेकिन, विजय केडिया के एंट्री लेने के बाद से एक महीने में जहां ये करीब 40% की उड़ान भर चुका है। वहीं, दो दिन से इसमें अपर सर्किट लग रहा है और यह 20% भाग चुका है।
विजय केडिया ने कितने शेयर खरीदे?
ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक विजय केडिया ने मार्च 2026 के दौरान Websol Energy System के 44,44,444 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी में 1.02 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इस खरीद के साथ वह कंपनी के प्रमुख पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि इससे पहले उनके पास कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं थी, जिससे यह एक फ्रेश और रणनीतिक निवेश माना जा रहा है।
फंडामेंटल्स दे रहे तेजी को सपोर्ट
कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी इस तेजी को मजबूती देते नजर आते हैं। Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 78 फीसदी बढ़कर ₹261 करोड़ पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 55 फीसदी उछलकर ₹65 करोड़ रहा। कंपनी के पास ₹1,150 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो आने वाले समय में ग्रोथ की स्पष्ट विजिबिलिटी देता है।
एक्सपेंशन प्लान बना बड़ा ट्रिगर
कंपनी ने हाल के महीनों में कैपेसिटी विस्तार पर तेजी से काम किया है। 600 मेगावाट की Mono PERC सेल लाइन-2 के शुरू होने से उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 4 गीगावाट की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को मंजूरी मिलना कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक को मजबूत करता है।
क्या निवेशकों के लिए मौका?
बाजार में अक्सर यह माना जाता है कि अनुभवी निवेशकों की एंट्री भविष्य के संकेत देती है। विजय केडिया की इस खरीद को भी उसी नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि किसी भी निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स और सेक्टर ट्रेंड को समझना जरूरी है, क्योंकि तेजी के साथ जोखिम भी बना रहता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
