Zen Technologies डिफेंस सेक्टर का ऐसा छुपा रुस्तम है, जो पिछले 5 साल से लगातार निवेशकों के लिए Multibagger वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है। महज पांच साल में यह शेयर ₹70 से बढ़कर ₹1700 से ज्यादा का हो गया है। मंगलवार 21 अप्रैल, 2026 को Zen Technologies Share Price 6% से ज्यादा के उछाल के साथ ₹1755 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। 5 साल में 2200% से ज्यादा रिटर्न देने वाली इस कंपनी को हाल में ही तोप बनाने का लाइसेंस मिला है।
5 साल में 2200 फीसदी भागा ये स्टॉक
मल्टीबैगर बनने की कहानी
Zen Technologies के Multibagger Stock बनने की कहानी कोविड की बड़ी गिरावट और उसके बाद से डिफेंस आत्मनिर्भता को सरकार की तरफ से पुश किए जाने पर शुरू हुई। यह शेयर 2020 में करीब ₹25–26 के स्तर पर था, जो अब ₹1750 के ऊपर पहुंच चुका है। इस दौरान स्टॉक ने 3000% से ज्यादा का ऑल-टाइम रिटर्न दिया है। सिर्फ 2026 में ही यह करीब 30% हो चुका है, जबकि एक महीने में 30% के आसपास की तेजी दिखी है। यह रैली बताती है कि निवेशकों का भरोसा कंपनी पर लगातार मजबूत हुआ है।
बिजनेस मॉडल बना गेमचेंजर
कंपनी डिफेंस ट्रेनिंग सिमुलेशन और एंटी-ड्रोन सिस्टम्स में काम करती है, जो आज के युद्ध परिदृश्य में सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट हैं। 1000+ सिस्टम्स की डिलीवरी और 90% रिपीट कस्टमर बेस इसे मजबूत बिजनेस बनाते हैं। भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और इंडिजेनाइजेशन फोकस का भी सीधा फायदा मिला है।
जेन टेक बना वेल्थ क्रिएटर
अब चर्चा में क्यों आया ?
हाल ही में कंपनी को 12.7mm से 40mm तक के कैनन बनाने का लाइसेंस मिला है, जो एयर डिफेंस और एंटी-ड्रोन सिस्टम्स में इस्तेमाल होंगे। यह कंपनी को केवल ट्रेनिंग सॉल्यूशन से आगे बढ़ाकर वास्तविक डिफेंस इक्विपमेंट प्लेयर बनाता है।
ऑर्डर बुक और ग्रोथ की दिशा
Q3 FY25 में कंपनी की ऑर्डर बुक ₹817 करोड़ रही, जिसमें 52% हिस्सा एंटी-ड्रोन सिस्टम्स का है। एक्सपोर्ट का हिस्सा बढ़कर 40% हो गया है, जो ग्लोबल एक्सपेंशन का संकेत है। साथ ही कंपनी UAV, AI और रोबोटिक्स में भी निवेश कर रही है।
R&D और टेक्नोलॉजी में बढ़त
Zen Technologies ने 170+ पेटेंट फाइल किए हैं और AI डेवलपमेंट सेंटर के जरिए नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। यह इसे डिफेंस टेक्नोलॉजी में लॉन्ग टर्म प्लेयर बनाता है, जहां एंट्री बैरियर काफी ऊंचा होता है।
क्या वैल्यूएशन अब महंगा?
तेजी के बाद स्टॉक का P/E करीब 60 के आसपास पहुंच गया है, जो इसे महंगे जोन में रखता है। हालांकि हाई ग्रोथ स्टोरी होने के कारण निवेशक प्रीमियम देने को तैयार हैं, लेकिन आगे की रैली अब ऑर्डर फ्लो और प्रॉफिट ग्रोथ पर निर्भर करेगी। Zen Technologies ऑलरेडी मल्टीबैगर रिटर्न दे स्टॉक है। लिहाजा, पिछले 5 साल जैसा कारनामा तो अब मुश्किल लगता है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
