Vedanta Dividend Record Date: खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का चौथा इंटरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर है और इसका भुगतान निर्धारित समयसीमा में किया जाएगा। रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि जिन लोगों के पास इस डेट तक शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।
ये भी पढ़ें -
मिलेगा 3,324 करोड़ रुपये का डिविडेंड
बयान के अनुसार, वेदांता के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 16 दिसंबर, 2024 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फेस वैल्यू पर 8.5 रुपये प्रति शेयर के चौथे इंटरिम डिविडेंड पर विचार किया गया और इसे मंजूरी दी गयी। कुल डिविडेंड राशि 3,324 करोड़ रुपये है।
चालू वित्त वर्ष में 43.5 रु का डिविडेंड
इससे पहले, वेदांता ने सितंबर में 20 रुपये प्रति शेयर के अपने तीसरे इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। इससे पहले, 11 रुपये और चार रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भुगतान किया गया। इसके साथ चालू वित्त वर्ष के दौरान वेदांता ने कुल 43.5 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड दिया है।
वेदांता कई देशों में तेल और गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात और एल्युमीनियम जैसे क्षेत्रों में काम करती है। (इनपुट - भाषा)
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
