दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की गुपचुप रोमांस की खबरें पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, इस रोमांस की खबर आने के बाद हुआंग ने अपनी पत्नी और कंपनी से माफी मांग ली है लेकिन उनको इसका बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार को एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग की नेट वर्थ में 7.4 अरब डॉलर (करीब ₹69,000 हजार करोड़) की गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में बिकवाली से आई।
चीन द्वारा जासूसी का शक
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि गुपचुप रोमांस के बहाने एग्जीक्यूटिव चीन के लिए जानकारी जुटा रहा था। एलिस हुआंग एक चीनी नागरिक हैं, जिन पर अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि वे बीजिंग के लिए जानकारी जुटाती थीं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर के आने के बाद एनवीडिया के शेयरों में बड़ी गिराव आई। इस गिरावट के चलते फोर्ब्स की अरबपतियों की रैंकिंग में हुआंग दो स्थान नीचे खिसककर 10वें नंबर पर आ गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, ट्रेडिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट के भीतर ही हुआंग की संपत्ति घटकर 154.7 अरब डॉलर रह गई।
इसकी तत्काल वजह एलिस हुआंग के साथ हुआंग के संबंधों को लेकर खड़ा हुआ विवाद था। एलिस हुआंग, सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी 'मेगास्पीड' की एक एग्जीक्यूटिव हैं, जिन्हें अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर एक संदिग्ध चीनी खुफिया एजेंट के रूप में चिह्नित किया है।
शेयरों में बड़ी गिरावट
सोमवार को एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में 4.27 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप निर्माता कंपनी की मार्केट वैल्यू में अरबों डॉलर की कमी आ गई। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग के एक ऐसी महिला के साथ संबंधों की जांच शुरू हुई है, जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी जासूस होने का शक है। इस मामले ने दुनिया की सबसे मूल्यवान सेमीकंडक्टर कंपनी में नेतृत्व से जुड़े जोखिमों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
