बिजनेस

Varyaa Creations: खुल गया वार्या क्रिएशंस का IPO, जानिए कैसा मिल रहा रेस्पॉन्स और कितना है GMP

Varyaa Creations IPO: वार्या क्रिएशंस का IPO सोमवार 22 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ 25 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी।

Image

वर्या क्रिएशन्स का आईपीओ खुला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वार्या क्रिएशंस का IPO खुला
  • 150 रु है शेयरों का प्राइस
  • बेचे जाएंगे 12.7 लाख शेयर

Varyaa Creations IPO: वार्या क्रिएशंस का IPO सोमवार 22 अप्रैल से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ 25 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। वहीं आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। वार्या क्रिएशंस का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 150 रु तय किया गया है। वार्या क्रिएशंस का IPO साइज 20.10 करोड़ रु का है। यानी कंपनी आईपीओ के जरिए 20.10 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

जीएमपी या ग्रे-मार्केट प्रीमियम से अंदाजा लगता है कि कोई कंपनी कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकती है। इससे ये अंदाजा लगता है कि शेयर से लिस्टिंग पर कितना रिटर्न मिलने की उम्मीद है। बात करें वार्या क्रिएशंस के जीएमपी की तो आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी फिलहाल जीरो है।

कैसा मिल रहा रेस्पॉन्स

वार्या क्रिएशंस को नॉर्मल रेस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आईपीओ के पहले दिन दोपहर सवा 2 बजे तक वार्या क्रिएशंस के पब्लिक इश्यू को 0.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी आईपीओ में 12.70 लाख शेयर बेचेगी, जबकि इसे 5.74 लाख शेयरों के लिए आवेदन मिल गये हैं।

2005 में शुरू हुई वार्या क्रिएशंस का मेन बिजनेस सोना, चांदी, कीमती पत्थरों और अर्ध-कीमती पत्थरों की होलसेल ट्रेडिंग का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article