बिजनेस

दुकानदारों को पेमेंट करने में UPI का जमकर इस्तेमाल कर रहे ग्राहक, अगस्त में हुए 1000 करोड़ ट्रांजेक्शन

Use of UPI in Digital Payments: जनवरी 2022 में पी2एम का हिस्सा कुल यूपीआई लेनदेन में 40.3 प्रतिशत रहा। डेढ़ साल में यह अनुपात बढ़कर जून, 2023 में 57.5 प्रतिशत हो गया। इस अनुपात के आगे भी बढ़ने का अनुमान है।

Image

डिजिटल भुगतान में यूपीआई का उपयोग बढ़ा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • दुकानदारों को ग्राहक जमकर कर रहे यूपीआई पेमेंट
  • अगस्त में 1000 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए दर्ज
  • छोटी राशि की ट्रांजेक्शन भी यूपीआई से हो रही

Use of UPI in Digital Payments: इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम यूपीआई (UPI) के जरिए डिजिटल पेमेंट की संख्या अगस्त में कई गुना बढ़कर 10 अरब हो गई। इसके पीछे ग्राहकों द्वारा दुकानदारों (पी2एम) को किए जाने वाले लेनदेन में आई तेजी की अहम भूमिका रही। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

वर्ल्डलाइन की रिपोर्ट के अनुसार कि जनवरी, 2018 में यूपीआई से 15.1 करोड़ लेनदेन किए गए थे और यह संख्या जून, 2023 में बढ़कर 930 करोड़ हो गई थी। अगस्त में यह आंकड़ा 1000 करोड़ के पार पहुंच गया। इसके पीछे पी2एम लेनदेन में हुई जबरदस्त तेजी का अहम योगदान रहा।

यूपीआई लेनदेन में 40.3 प्रतिशत हिस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में पी2एम का हिस्सा कुल यूपीआई लेनदेन में 40.3 प्रतिशत रहा। डेढ़ साल में यह अनुपात बढ़कर जून, 2023 में 57.5 प्रतिशत हो गया। इस अनुपात के आगे भी बढ़ने का अनुमान है।

पी2एम लेनदेन का औसत साइज

इसके अलावा यूपीआई लेनदेन से भेजी जाने वाली औसत राशि का साइज भी भविष्य में इसके विस्तार का संकेत देता है। जनवरी, 2022 में यूपीआई से पी2एम लेनदेन का औसत आकार 885 रुपये था, जो जून, 2023 में घटकर 653 रुपये रह गया। इससे पता चलता है कि अब लोग कम राशि का लेनदेन भी यूपीआई के जरिये करना पसंद कर रहे हैं।

टोल कलेक्शन पर बदल रहा पेमेंट का तरीका

रिपोर्ट के मुताबिक, हाई पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन के इस्तेमाल ने टोल पेमेंट के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है। इस भुगतान में भी यूपीआई लेनदेन का प्रमुख रूप से इस्तेमाल हो रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article