AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर (AFMS Medical Officer Recruitment) दी है। योग्य और इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 120 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 90 व महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। यहां भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 7 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन
एएफएमएस शॉर्ट सर्विस कमिशन के तहत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्टेट मेडिकल काउंसिल या नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) का स्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। साथ ही MBBS डिग्री धारकों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष से कम है और पोस्टग्रेजुएट डिग्री धारकों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष से कम है। यहां आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026

AFMS Medical Officer SSC Recruitment 2026 1
AFMS Medical Officer Recruitment Apply Online: ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- सबसे पहले join.afms.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Medical Officer Short Service Commission Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
AFMS Medical Officer Salary: एएफएमएस मेडिकल ऑफिसर की सैलरी
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 2 दिसंबर, 2026 से आर्मी हॉस्पिटल (R&R), दिल्ली कैंट में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के एडमिट कार्ड, तय इंटरव्यू की तारीख से कम से कम एक हफ्ते पहले जारी कर दिए जाएंगे। वहीं सैलरी की बात करें तो यहां लेवल 10B के तहत 61,300 रुपये का बेसिक पे, 15,500 रुपये का मिलिट्री सर्विस पे (MSP) और लागू भत्ते शामिल होंगे।
