बिजनेस

US Federal Reserve:अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नहीं घटाए रेट, सितंबर में दिए कटौती के संकेत, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

US Federal Reserve: US फेडरल रिजर्व सितंबर की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। फेड रिजर्व का यह बयान दुनिया भर के बाजार के लिए बड़ा संकेत है।जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार और भारतीय बाजार में तेजी भी दिखी है।

Image

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेट कटौती के दिए संकेत

US Federal Reserve: US फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर प्रमुख ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि फेडरल रिजर्व ने सितंबर में रेट कट का संकेत दिया संकेत है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल फेड ने कहा है कि अगर आर्थिक आंकड़े, महंगाई और रोजगार के लेवल पर फेड के लक्ष्यों के अनुरूप रहे, तो सितंबर की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। फेड रिजर्व का यह बयान दुनिया भर के बाजार के लिए बड़ा संकेत लेकर आया है। और इसका असर शेयर बाजार पर दिख सकता है।

अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जेरोम पॉवेल के बयान के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी भी दिखी है। और एनवीडिया, मेटा और एप्पल जैसी टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई। और अब भारतीय शेयर बाजार भी शुरूआत में 358 अंकों तक उछल गया। सेंसेक्स 10 बजे के करीब 237 अंकों की तेजी के साथ 81978 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि उसके पहले 82129 अंक तक पहुंच गया था।

महंगाई पर नजर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की कमेटी ने आम सहमति से अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बेंचमार्क ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत और 5.50 प्रतिशत के बीच बरकरार रखा है। शुरूआत में महंगाई में मामूली वृद्धि के बाद, महंगाई को 2 प्रतिशत के अपने लॉन्ग टर्म टारगेट पर वापस लाने का फेड का मिशन अब पटरी पर दिख रहा है। इसके अलावा इकोनॉमिक ग्रोथ भी लचीली बनी हुई, साथ ही श्रम बाजार भी बेहतर स्थिति में है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article