बिजनेस

US-China Trade War: टैरिफ पर चीन का पलटवार, कोयला- LNG पर लगाया 15 फीसदी शुल्क, ट्रंप को दिया जवाब

US-China Trade War Tariffs: मंगलवार को जैसे ही चाइनीज वस्तुओं पर 10% अमेरिकी टैरिफ लागू हुआ, चीन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 10% से 15% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।

Image

ट्रम्प के टैरिफ का चीन का पलटवार

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रम्प के टैरिफ का चीन का पलटवार
  • लगाया 15 फीसदी शुल्क
  • 10 फरवरी से होगा लागू

US-China Trade War Tariffs: मंगलवार को जैसे ही चाइनीज वस्तुओं पर 10% अमेरिकी टैरिफ लागू हुआ, चीन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 10% से 15% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। चीन ने कहा है कि 10 फरवरी से ये अमेरिकी कोयले और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (Liquefied Natural Gas) पर 15% का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा, और कच्चे तेल, कृषि मशीनरी, बड़े विस्थापन वाले ऑटोमोबाइल और पिकअप ट्रकों पर 10% टैरिफ लगाएगा।

ये भी पढ़ें -

WTO के नियमों का उल्लंघन

रिपोर्ट्स के अनुसार चीन की कैबिनेट की स्टेट काउंसिल के सीमा शुल्क टैरिफ आयोग ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका की ओर से यह एकतरफा टैरिफ वृद्धि विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का गंभीर उल्लंघन करती है और सामान्य चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सहयोग को कमजोर करती है।

मेक्सिको और कनाडा को मोहलत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को सीमा सुरक्षा और फेंटेनाइल जैसी दवाओं के अवैध इंटरनेशनल फ्लो का हवाला देते हुए कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ की घोषणा की। हालाँकि कनाडा और मैक्सिकन टैरिफ को उन देशों के नेताओं के साथ बातचीत के बाद 30 दिनों के लिए रोक दिया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि चीन के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।

शेयर बाजारों का कैसा है हाल

लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण चाइनीज मार्केट बंद रहे। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा और मैक्सिकन टैरिफ को रोक दिए जाने की खबर के बाद मंगलवार को एशिया-प्रशांत के अन्य बाजारों में तेजी रही।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article