बिजनेस

UPL share price: UPL शेयर में उछाल, ब्रोकरेज फर्म ने दी 'BUY' रेटिंग, टारगेट 250 रुपये बढ़ाया

UPL share price: ब्रोकरेज फर्म इन्फेस्टेक ने UPL लिमिटेड के शेयरों की रेटिंग को 'SELL' से 'BUY' में अपग्रेड किया और टार्गेट प्राइस को 250 रुपये बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया। UPL के तीसरी तिमाही के परिणामों में 10% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

Image

UPL लिमिटेड के शेयरों की रेटिंग 'SELL' से 'BUY' में अपग्रेड हुई।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UPL share price: UPL लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 3.72% का उछाल आया। UPL पर ब्रोकरेज फर्म इन्फेस्टेक ने तिमाही नतीजों के बाद शेयर के लिए 'SELL' से 'BUY' रेटिंग में अपग्रेड किया और टारगेट प्राइस को 250 रुपये बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया। इन्फेस्टेक ने वित्त वर्ष 2025-27 के लिए EBITDA अनुमान को 1 से 3 प्रतिशत बढ़ाया।

UPL के Q3FY25 रिजल्ट

UPL लिमिटेड के तीसरी तिमाही (Q3FY25) के परिणामों में 10% की बढ़ोतरी देखी गई। इस बढ़ोतरी में 9% वॉल्यूम्स में बढ़ोतरी, 5% मूल्य बढ़ोतरी और 4% की कमी एफएक्स प्रभाव, खासकर ब्राजील में शामिल थी। कंपनी ने कहा कि 'कॉन्क्रिट मार्जिन में बढ़ोतरी उत्पाद मिश्रण, रिबेट सामान्यीकरण और COGS सुधार के कारण हुई। इस दौरान मजबूत प्रदर्शन और अलग-अलग, टिकाऊ क्षेत्र में अच्छा मार्जिन दिखाई दिया।' बीज व्यापार में मजबूत प्रदर्शन देखा गया, खासकर अनाज, सूरजमुखी और मक्का के कारोबार में।

UPL लिमिटेड का नया टारगेट

इन्फेस्टेक ने UPL लिमिटेड के शेयरों का रेटिंग अपग्रेड करते हुए उनका टारगेट प्राइस 450 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में बेहतरी, बेहतर दृष्टिकोण और सपोर्ट वैल्यूएशन की वजह से यह अपग्रेड किया गया। वैश्विक स्तर पर डेसटॉकिंग प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जिससे कंपनी को अधिकारिक मुद्दे, एडवांटा स्टेक की बिक्री और ऑपरेशनल कैश फ्लो से कर्ज कम करने में मदद मिलेगी।"

UPL के शेयर का प्रदर्शन

BSE 200 में शामिल UPL लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 1 सप्ताह और 2 सप्ताह में क्रमशः 16.97% और 14.55% की पॉजिटिव बढ़ोतरी दर्ज की। साल 2025 में अब तक कंपनी के शेयरों में 26.46% की बढ़त आई है। पिछले 1 महीने में शेयरों में 19.64% और पिछले 3 महीने में 18.37% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी ने पिछले 1 साल, 5 साल और 10 साल में क्रमशः 23.85%, 28.74% और 138.25% का उछाल हासिल किया।

UPL लिमिटेड का डिविडेंड और बोनस इतिहास

UPL लिमिटेड ने पिछले साल केवल 1 रुपये का डिविडेंड पेमेंट किया था। 2021, 2022 और 2023 में कंपनी ने हर साल 10 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था। 2019 में कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस जारी किया था, जबकि 2008 में 1:1 बोनस जारी किया गया था। वर्तमान बाजार मूल्य पर, UPL लिमिटेड का डिविडेंड यील्ड 0.15% है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article