बिजनेस

अगले हफ्ते बाजार में आने वाले हैं कितने आईपीओ? पैसा लगाने के लिए यहां देखें पूरी डिटेल

Upcoming IPO: अगर आप आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अगले हफ्ते जिन कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे, उनमें Knowledge Realty Trust REIT, BlueStone Jewellery, Regaal Resources, ANB Metal Cast, Star Imaging, Medistep Healthcare, Icodex Publishing Solutions और Mahendra Realtors & Infrastructure शामिल हैं।

Image

IPO

Upcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में अगले हफ्ते जोरदार हलचल रहने वाली है। 18 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में 8 नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इनमें से 5 मेनबोर्ड IPO होंगे और 3 SME सेगमेंट के। इसके अलावा, 8 कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होगी।

अगले हफ्ते जिन कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे, उनमें Knowledge Realty Trust REIT, BlueStone Jewellery, Regaal Resources, ANB Metal Cast, Star Imaging, Medistep Healthcare, Icodex Publishing Solutions और Mahendra Realtors & Infrastructure शामिल हैं।

आने वाले IPO की डिटेल

1. Patel Retail IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 19 से 21 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹237 – ₹255
  • इश्यू साइज: ₹242.76 करोड़
  • फंड का उपयोग: कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल
  • लिस्टिंग डेट: 26 अगस्त

2. Vikram Solar IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 19 से 21 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹315 – ₹332
  • इश्यू साइज: ₹2079.37 करोड़
  • फंड का उपयोग: प्रोजेक्ट्स और कॉर्पोरेट जरूरतें
  • लिस्टिंग डेट: 26 अगस्त

3. Gem Aromatics IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 19 से 21 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹309 – ₹325
  • इश्यू साइज: ₹451.25 करोड़
  • फंड का उपयोग: कर्ज चुकाना और कॉर्पोरेट काम
  • लिस्टिंग डेट: 26 अगस्त

4. Shreeji Shipping IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 19 से 21 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹240 – ₹252
  • इश्यू साइज: ₹410.71 करोड़
  • फंड का उपयोग: जहाज खरीद, कर्ज चुकाना और कॉर्पोरेट काम
  • लिस्टिंग डेट: 26 अगस्त

5. Mangal Electrical IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 20 से 22 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹533 – ₹561
  • इश्यू साइज: ₹400 करोड़
  • फंड का उपयोग: कर्ज चुकाना और कॉर्पोरेट काम
  • लिस्टिंग डेट: 28 अगस्त

SME IPO

6. Studio LSD IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 18 से 20 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹51 – ₹54
  • इश्यू साइज: ₹74.25 करोड़
  • लिस्टिंग डेट: 25 अगस्त

7. LGT Business Connextions IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 19 से 21 अगस्त
  • प्राइस: ₹107 (फिक्स्ड)
  • इश्यू साइज: ₹28.09 करोड़
  • लिस्टिंग डेट: 26 अगस्त

8. Classic Electrodes IPO

  • सब्सक्रिप्शन: 22 से 26 अगस्त
  • प्राइस बैंड: ₹82 – ₹87
  • इश्यू साइज: ₹41.51 करोड़
  • लिस्टिंग डेट: 1 सितंबर

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article