Upcoming IPO Next Week: लगभग हर हफ्ते नई-नई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए अपने आईपीओ लाती रहती हैं। आम तौर पर हर हफ्ते कई-कई आईपीओ आते हैं। मगर अगले हफ्ते सिर्फ एक कंपनी अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है। ये है गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड (Ganga Bath Fittings Limited IPO)। गंगा बाथ फिटिंग्स का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा। ये एक स्मॉल कैप कंपनी होगी। आगे जानिए इसके आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
Ganga Bath Fittings IPO Price Band
Ganga Bath Fittings का IPO बुधवार 4 जून को खुलकर शुक्रवार 6 जून को बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 46-49 रु रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 32.65 करोड़ रु जुटाना चाहती है।
Ganga Bath Fittings IPO Lot Size
Ganga Bath Fittings के IPO में लॉट साइज 3000 शेयरों की है। यानी कम से कम 3000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है। Ganga Bath Fittings की लिस्टिंग 11 जून को शेयर बाजार में हो सकती है। इसकी लिस्टिंग NSE SME पर होगी।
Ganga Bath Fittings का कारोबार
गंगा बाथ फिटिंग्स गंगा ब्रांड नाम के तहत बाथ फिटिंग प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज ऑफर करती है। ये डिजाइन, स्टाइल और साइज पर भी फोकस करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
