बिजनेस

Stock Market Outlook: अगले हफ्ते किधर जाएगा शेयर बाजार? RBI MPC, PMI और FII का रुख होगा अहम

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, पीएमआई, एफआईआई की गतिविधि और आने वाले वैश्विक आर्थिक आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा। घरेलू स्तर पर 2 जून को एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े आएंगे।

Image

अगले सप्ताह के लिए शेयर बाजार का नजरिया

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आएंगे कई तरह के डेटा
  • शेयर बाजार के लिए होंगे अहम
  • आरबीआई करेगा रेपो रेट का ऐलान

Stock Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। आरबीआई एमपीसी, पीएमआई, एफआईआई की गतिविधि और आने वाले वैश्विक आर्थिक आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिलेगा। घरेलू स्तर पर 2 जून को एसएंडपी ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े आएंगे। इससे देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक 4 जून को शुरू होगी और 6 जून को इसके नतीजों का ऐलान आरबीआई गवर्नर द्वारा किया जाएगा। इस बैठक से ब्याज दरों को लेकर फैसला लिया जाएगा, जिसका असर शेयर बाजार की चाल पर होगा।

ये भी पढ़ें -

अगले हफ्ते आएगा अहम डेटा

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अमेरिका में भी 2 जून को पीएमआई के आंकड़े आएंगे। 6 जून को पेरोल और मई के बेरोजगारी के आंकड़े यूएस सरकार द्वारा जारी किए जा सकते हैं। 26-30 मई के कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स करीब 0.40 प्रतिशत फिसलकर क्रमश: 24,750 और 81,451 पर बंद हुए।

हालांकि, मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बाद भी निफ्टी बैंकिंग सूचकांक 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, पीएसयू बैंक सूचकांक ने बैंकिंग सेक्टर में तेजी का नेतृत्व किया और करीब 4 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। इस दौरान एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक करीब 2 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

'निफ्टी 21 दिनों के मूविंग एवरेज से ऊपर'

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते हफ्ते कैश मार्केट में करीब 418 करोड़ रुपए की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 33,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया।

मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया ने कहा कि निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी हफ्ते लाल निशान में बंद हुआ और अब 25,000 के नीचे चला गया है। हालांकि, इंडेक्स अपने 21 दिनों के मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है।

सिंघानिया ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 24,500 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 24,200 तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं। तेजी की स्थिति में 25,000 एक मजबूत रुकावट का स्तर होगा। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article