बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, देश का पहला REIT भी शामिल, सबसे महंगा शेयर होगा 10.50 लाख रु का

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एसएम आरईआईटी (Property Share Investment Trust SM REIT), निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी (Nisus Finance Services Co) और एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड (Emerald Tyre Manufacturers Limited) के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आ रहे 3 नए IPO
  • दो होंगे एसएमई कैटेगरी के
  • एक होगा मेनबोर्ड का

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एसएम आरईआईटी (Property Share Investment Trust SM REIT), निसस फाइनेंस सर्विसेज कंपनी (Nisus Finance Services Co) और एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड (Emerald Tyre Manufacturers Limited) के आईपीओ शामिल हैं। इनमें प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट का आईपीओ मेनबोर्ड का होगा, जबकि बाकी दोनों एसएमई कैटेगरी के आईपीओ होंगे। बता दें कि प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट एसएम आरईआईटी देश का पहला REIT है, जिसका आईपीओ आ रहा है।

ये भी पढ़ें -

ये है तीनों IPO की डिटेल

प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट
IPO का नामकब खुलेगा IPOकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइजलिस्टिंग डेट

एसएम आरईआईटी02 दिसंबर04 दिसंबर10-10.5 लाख रुन्यूनतम 1 यूनिट09 दिसंबरनिसस फाइनेंस

सर्विसेज कंपनी04 दिसंबर06 दिसंबर170-180 रु800 शेयर10 दिसंबरएमराल्ड टायर

मैन्युफैक्चरर्स लिमिटेड05 दिसंबर09 दिसंबर90-95 रु1200 शेयर11 दिसंबर

क्या होता है REIT

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) एक ऐसी कंपनी होती है जो इनकम-जनरेटिंग रियल एस्टेट संपत्तियों की मालिक होती है उन्हें ऑपरेट करती है।REIT निवेशकों के लिए रियल एस्टेट से आय अर्जित करने का एक तरीका है और वो भी बिना खुद संपत्ति खरीदे।

REIT निवेशकों से पैसा इकट्ठा करते हैं और इसे रियल एस्टेट संपत्तियों में निवेश करते हैं। फिर वे संपत्तियों से किराया कमाते हैं और डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को इनकम डिस्ट्रिब्यूट करते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article