Credit Card Interest-Free Period: क्रेडिट कार्ड आज के समय में केवल पेमेंट का जरिया ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बन चुका है। लेकिन इसका सही लाभ उठाने के लिए आपको Interest Free Period को समझना बेहद जरूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आइए जानते हैं Interest Free Period क्या होता है-
Interest Free Period क्या होता है
Interest Free Period वह समय होता है, जिसके दौरान Credit Card से की गई खरीदारी पर बैंक कोई ब्याज (Interest) नहीं लगाता। यह अवधि आमतौर पर 20 से 50 दिनों के बीच होती है। उदाहरण के लिए अगर आपका बिलिंग साइकल हर महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक है और बिल 30 तारीख को जनरेट होता है तो आपको पेमेंट के लिए लगभग 15–20 दिन अतिरिक्त मिलते हैं। इस पूरी अवधि में अगर आप पूरा बकाया (Total Outstanding) समय पर चुका देते हैं तो आपसे कोई ब्याज नहीं लिया जाता।
मान लीजिए आपने 2 मार्च को खरीदारी की और आपका बिल 30 मार्च को बना, जिसकी आखिरी भुगतान तिथि 15 अप्रैल है। ऐसे में 2 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय आपका Interest Free Period हो सकता है। लेकिन अगर आप केवल Minimum Payment करते हैं और पूरा बिल नहीं चुकाते तो बैंक पूरी राशि पर ब्याज वसूल सकता है।
Interest Free Period का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी बातें-
- हमेशा पूरा बिल (Total Amount Due) समय पर चुकाएं
- बिलिंग साइकल की तारीख समझें और खरीदारी उसी अनुसार प्लान करें।
- Minimum Payment के जाल में न फँसें।
- Payment Due Date से पहले रिमाइंडर सेट करें।
भारत में Credit Card से जुड़े नियम और दिशा-निर्देश Reserve Bank of India द्वारा तय किए जाते हैं, ताकि ग्राहकों के हित सुरक्षित रहें। Interest Free Period का सही इस्तेमाल कर आप बिना ब्याज के लगभग डेढ़ महीने तक बैंक के पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन लापरवाही या देरी आपको भारी ब्याज और कर्ज के जाल में फंसा सकती है। इसलिए क्रेडिट कार्ड को लेकर समझदारी से खर्च करना और समय पर भुगतान करना बेहद जरूरी है।
