Ultratech Cement Share Price: सोमवार को पॉलीकैब के शेयर में फिर से गिरावट आई थी। मगर इसने रिकवरी कर ली है। करीब पौने 11 बजे BSE पर पॉलीकैब इंडिया (Polycab Share Price) का शेयर 62.20 रु या 1.32 फीसदी की मजबूती के साथ 4775.60 रु पर है। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर भी मजबूत स्थिति में है। इस समय BSE पर अल्ट्राटेक का शेयर (UltraTech Cement Share Price) 241 रु या 2.38 फीसदी की मजबूती के साथ 10,355 रु पर है। KEI Industries का शेयर भी हरे निशान में है। इस समय ये 55.65 रु या 1.81 फीसदी की मजबूती के साथ 3125.80 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
इन वायर-केबल कंपनियों के शेयर में गिरावट
- R R Kabel : 1.63 फीसदी नीचे
Havells India : 0.72 फीसदी नीचेRam Ratna Wires : 3.55 फीसदी की गिरावट
पॉलीकैब पर भरोसा कायम (Polycab India Share Price Target)
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड के शेयर को लेकर उत्साहित है। हालांकि, इसने टार्गेट प्राइस में 1215 रुपये की कटौती की है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि पॉलीकैब 25% ऑर्गेनाइज्ड मार्केट हिस्सेदारी के साथ केबल-वायर सेगमेंट में लीडर है। इसे उम्मीद है कि 2027 तक अल्ट्राटेक सीमेंट के केबल और वायर के क्षेत्र में प्रवेश से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
जेफरीज ने पॉलीकैब के लिए टार्गेट प्राइस को 7700 रुपये से घटाकर 6485 रुपये करते हुए 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी है।
Polycab India Dividend History
पिछले साल पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड ने 30 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने 2020 में 7 रुपये, 2021 में 10 रुपये, 2022 में 14 रुपये और 2023 में 20 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
