बिजनेस

Sensex Today Live: टैरिफ का असर बरकरार ! फिर गिरा शेयर बाजार, डे-हाई से 700 अंक टूटा Sensex, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स में गिरावट

Sensex Today Live: आज सोमवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex 300 से अधिक अंक फिसल गया है, जबकि Nifty 95 अंक टूट गया है। करीब 10 बजे सेंसेक्स 306.23 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 72,891.87 पर है, जबकि निफ्टी इस समय 94.95 अंक या 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,029.75 पर है।

Image

शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला बरकरार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार गिरा
  • सेंसेक्स 300 से ज्यादा पॉइंट फिसला
  • डे-हाई से 700 अंक गिरा

Sensex Today Live: आज सोमवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex 300 से अधिक अंक फिसल गया है, जबकि Nifty 95 अंक टूट गया है। करीब 10 बजे सेंसेक्स 306.23 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 72,891.87 पर है, जबकि निफ्टी इस समय 94.95 अंक या 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 22,029.75 पर है। सेंसेक्स 73,649.72 तक गया था, जिसके बाद ये अपने डे-हाई से 700 अंक टूट गया। बता दें कि टैरिफ को लेकर चिंता के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले।

ये भी पढ़ें -

लाल निशान में हैं सारे सेक्टोरल इंडेक्स

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इनमें तेल और गैस, बिजली, पीएसयू, बिजली में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक NSE पर सबसे एक्टिव शेयरों में शामिल हैं।

रिलायंस समेत इन शेयरों में गिरावट (Reliance Share Price)
  • इंडसइंड बैंक : 3.3 फीसदी की गिरावट
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज : 3.26 फीसदी की गिरावट
  • जोमैटो : 2.37 फीसदी की गिरावट
  • अडानी पोर्ट्स : 2.21 फीसदी की गिरावट
  • बजाज फाइनेंस : 1.95 फीसदी की गिरावट
  • एक्सिस बैंक : 1.85 फीसदी की गिरावट

रुपये में मजबूती

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 87.28 पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में कुछ सुधार के संकेत के कारण रुपये को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को जारी ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़ी है। ऐसे में विदेशी पूंजी की निकासी रुकने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article