बिजनेस

Credit Suisse के कर्मचारियों पर गिरने वाली है गाज; 35,000 लोगों की जा सकती है नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 09:09 AM IST

Credit Suisse Layoff: क्रेडिट सुईस भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है। छंटनी से हजारों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। स्विस वीकली HandelsZeitung के अनुसार, UBS ने क्रेडिट सुईस के सैकड़ों बैंकर्स को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है।

Image

क्रेडिट सुईस

Photo : iStock

Credit Suisse Layoff: क्रेडिट सुईस भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है। छंटनी से हजारों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। स्विस वीकली HandelsZeitung के अनुसार, UBS ने क्रेडिट सुईस के सैकड़ों बैंकर्स को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है। इस साल मार्च में क्रेडिट सुईस बैंक दिवालिया होने वाला था। लेकिन सरकारी दखल के बाद UBS ने इसे खरीद लिया। यह डील 3.5 अरब डॉलर में हुई थी।

एक ही काम के लिए हैं दो-दो लोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक UBS के चीफ एग्जीक्यूटिव Sergio Ermotti चाहते हैं कि छंटनी का काम जल्दी किया जाए। उनका मानना है कि इस अधिग्रहण के बाद एक ही काम के लिए दो-दो लोग हैं इसलिए क्रेडिट सुईस के कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। HandelsZeitung के मुताबिक, "ट्रांसफॉर्मेशन का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में क्रेडिट सुईस के सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। इन बैंकर्स को एक साथ टर्मिनेशन नोटिस थमाया जाने वाला है।"

एक झटके में निकालेंगे इतने कर्मचारी

स्विस मीडिया के मुताबिक, UBS क्रेडिट सुईस के 30,000-35,000 कर्मचारियों को एक झटके में निकालने वाली है। पिछले साल के अंत में दोनों बैंकों के दुनियाभर के कर्मचारियों की संख्या मिलाकर 120,000 पहुंच गई थी। इनमें से 37,000 कर्मचारी स्विट्जरलैंड में थे। हालांकि इस मामले में AFP की तरफ से भेजी गई ईमेल का UBS ने कोई जवाब नहीं दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article