बिजनेस

Visa, Mastercard और RuPay कितनी तरह के होते हैं Debit Card? आपके लिए कौन-सा कार्ड सही

अधिकतर लोग बैंक खाता खुलवाते समय जो भी डेबिट कार्ड मिलता है, उसे ही रख लेते हैं। लेकिन Visa, Mastercard aur RuPay के अलावा, भी कई तरह के डेबिट कार्ड होते हैं। जिनके अलग-अलग फायदे मिलते हैं।

Image

Types of Debit Cards (Photo: iStcok)

Types of Debit Cards in India: आप भी (Debit Card) का इस्तेमाल करते होंगे। क्या आप जानते हैं डेबिट कार्ड भी अलग-अलग तरह के होते हैं। Visa Debit Card भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कार्ड्स में से एक है। इसके अलावा, भी कई तरह के डेबिट कार्ड होते हैं। इस आर्टिकल में आपको अलग-अलग तरह के डेबिट कार्ड्स को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

कितनी तरह के होते हैं डेबिट कार्ड

Types of Debit Cards

Types of Debit Cards (Photo: iStock)

Visa Debit Card

सबसे पहले Visa Debit Card की ही बात करें तो यह भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कार्ड्स में से एक है। Visa Inc. द्वारा संचालित यह कार्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। इसके कई वेरिएंट होते हैं जैसे Classic, Gold, Platinum, Signature और Infinite। इनमें बढ़ते स्तर के साथ ज्यादा फायदे मिलते हैं, जैसे हाई विड्रॉल लिमिट, इंटरनेशनल यूज, रिवॉर्ड्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और इंश्योरेंस कवर।

Mastercard Debit Card

इसके अलावा, Mastercard Debit Card को Mastercard संचालित करता है। यह भी दुनिया भर में स्वीकार किया जाता है और भारत में भी काफी लोकप्रिय है। Mastercard Debit Card तीन तरह के होते हैं Standard, Platinum और World। इस कार्ड के जरिए शॉपिंग, डाइनिंग, ट्रैवल ऑफर्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

RuPay Debit Card

RuPay Debit Card का भारत में खूब इस्तेमाल किया जाता है, इसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने 2014 में लॉन्च किया था। यह भारत का अपना पेमेंट सिस्टम है और लगभग सभी बैंक इसे जारी करते हैं। इसके दो प्रमुख प्रकार होते हैं Classic और Platinum। इसमें कैशबैक, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट, डिस्काउंट ऑफर्स, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके ट्रांजैक्शन भारत में ही प्रोसेस होते हैं, इसलिए इसकी प्रोसेसिंग फीस Visa और Mastercard से कम होती है।

Visa Electron Debit Card

इसी तरह, Visa Electron Debit Card को Visa Inc. जारी करता है। इसका मुख्य अंतर यह है कि इसमें ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं होती, यानी आप अपने खाते में उपलब्ध राशि से ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते। आसान शब्दों में समझें तो यह कार्ड केवल आपके सेविंग अकाउंट में मौजूद बैलेंस तक ही इस्तेमाल करने की अनुमति देता है, जिससे अनावश्यक खर्च या कर्ज से बचाव होता है।

Contactless Debit Card

Contactless Debit Card बैंकिंग सिस्टम का एक नया और मॉडर्न अपग्रेड है, जिसमें NFC (Near Field Communication) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्ड की मदद से आप ₹5000 तक का भुगतान सिर्फ कार्ड को POS मशीन के पास टैप करके कर सकते हैं, यानी न तो कार्ड स्वाइप करने की जरूरत होती है और न ही हर बार PIN डालना पड़ता है। यह प्रक्रिया तेज, आसान और सुविधाजनक होती है, जिससे छोटे-छोटे भुगतान कुछ ही सेकंड में पूरे हो जाते हैं।

Virtual Debit Card

Virtual Debit Card भी बैंकिंग की दुनिया में एक नया और मॉडर्न ऑप्शन है, जो पूरी तरह डिजिटल होता है और इसका कोई फिजिकल कार्ड नहीं होता। इसमें सामान्य एटीएम/डेबिट कार्ड की तरह ही सभी जरूरी डिटेल्स होती हैं, जैसे कार्ड नंबर, CVV और एक्सपायरी डेट, लेकिन ये सारी जानकारी आपके मोबाइल या बैंकिंग ऐप में सुरक्षित रहती है।

कौन-सा डेबिट कार्ड चुनें

अगर आप अपने लिए डेबिट कार्ड चुन रहे हैं तो उसकी फीस और चार्ज, अंतरराष्ट्रीय उपयोग की सुविधा, एटीएम व ऑनलाइन ट्रांजैक्शन लिमिट और मिलने वाले फीचर्स पर जरूर ध्यान देना जरूरी है। आपको हमेशा एक ऐसा डेबिट कार्ड चुनना चाहिए, जो आपकी जरूरत और खर्च के अनुसार सही हो, ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा फायदे मिल सकें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article