बिजनेस

Debit और ATM Card का समझदारी से कैसे करें इस्तेमाल, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां

आज के डिजिटल दौर में डेबिट और एटीएम कार्ड हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। चाहे शॉपिंग करनी हो या इमरजेंसी में कैश निकालना ये कार्ड्स काफी मददगार साबित होते हैं।

Image

Smart Ways to Use Your Debit and ATM Card (Photo: iStock)

Smart Ways to Use Your Debit and ATM Card: आज के समय में डेबिट कार्ड (Debit Card) और एटीएम कार्ड (ATM Card) ने हमारी जिंदगी के काफी कामों को आसान बना दिया है। डेबिट/एटीएम कार्ड है तो बहुत हद तक नकदी की जरूरत भी महसूस नहीं होती। सरकार भी डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण डेबिट कार्ड (Debit Card) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, इसके साथ ही डेबिट/एटीएम कार्ड से जुड़े फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़ी सावधानी रखकर आप खुद को इन धोखाधड़ी से बचा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको डेबिट और एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करने का सही तरीका ही बता रहे हैं-

PIN डालते समय बरतें सावधानी

Smart Ways to Use Your Debit and ATM Card

Smart Ways to Use Your Debit and ATM Card (Photo: iStock)

जब भी आप डेबिट या एटीएम कार्ड का इस्तेमाल ATM में करें और PIN डालें तो इसे छुपाने की पूरी कोशिश करें। हमेशा कीपैड को अपने हाथ से ढक लें ताकि कोई आपका PIN न देख सके। PIN को याद रखें और कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। कई लोग अपना PIN कार्ड पर ही लिख देते हैं, जिससे आपको आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। अगर कार्ड खो जाए तो कोई भी आसानी से पैसे निकाल सकता है।

ट्रांजैक्शन पूरा होने दें

ATM से पैसे निकालने के बाद कार्ड को तुरंत बाहर नहीं निकालना चाहिए। पहले यह सुनिश्चित करें कि स्क्रीन पर ‘Welcome’ मैसेज आ गया है। अगर ट्रांजैक्शन बीच में रोकना हो, तो ‘Cancel’ बटन दबाकर मशीन को सामान्य स्थिति में लाएं। इससे आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है।

ATM/Debit कार्ड लेना न भूलें

कई बार लोग पैसे निकालने के बाद अपना कार्ड मशीन में ही भूल जाते हैं। कुछ ATM मशीनें ट्रांजैक्शन पूरा होने तक कार्ड को अपने पास रखती हैं। इसलिए हमेशा पैसे लेने के बाद अपना कार्ड जरूर निकालें। अगर कार्ड फंस जाए या खो जाए तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और उसे ब्लॉक करवा दें।

दुकानों पर कार्ड स्वैपिंग से बचें

कई बार दुकानों पर कार्ड स्वैप करते समय धोखाधड़ी हो सकती है। कोई आपका PIN देख सकता है और कार्ड बदल सकता है। इसलिए हमेशा भरोसेमंद दुकानों पर ही कार्ड इस्तेमाल करें, PIN डालते समय सावधानी रखें और भुगतान के बाद अपना कार्ड जरूर चेक करें।

ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहें

ऑनलाइन पेमेंट करते समय वेबसाइट या ऐप की सच्चाई जरूर जांच लें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, खासकर ऐसे ईमेल या मैसेज जो लॉटरी, इनाम या बहुत बड़े ऑफर का दावा करते हों। अपनी कार्ड डिटेल्स केवल सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म पर ही डालें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article