बिजनेस

Business Bulletin: Go First के छिन सकते हैं एयरक्राफ्ट, देशभर में शुरू हुआ संचार साथी पोर्टल, ये हैं आज की टॉप न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2023, 02:47 PM IST

Business Bulletin: गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) और मुकेश अंबानी (Mukesh Amabni) की रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने फ्यूचर रिटेल (Future Retail) की फाइनल बिडिंग प्रोसेस में हिस्सा नहीं लिया।

Image

आज की बिजनेस की बड़ी खबरें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट पर आई नई मुसीबत
  • MG ने शुरू की नई कार की बुकिंग
  • शुरू हुआ संचार साथी पोर्टल

Business Bulletin: दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही गो फर्स्ट (Go First) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंपनी से एयरक्राफ्ट छिनने की नौबत आ गई है। दरअसल एयरक्राफ्ट लीज पर देने वाली एक कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) का रुख किया। भारत सरकार का दूरसंचार विभाग ने बुधवार को संचार साथी पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद देश के आम नागरिक गुम हुए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक कर सकेंगे। एमजी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही छोटे साइज की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार की कीमत का ऐलान किया है। आज से कंपनी ने इस ईवी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 11,000 रुपये टोकन देकर नई कार की बुकिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं आज की टॉप बिजनेस न्यूज...

दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही गो फर्स्ट (Go First) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंपनी से एयरक्राफ्ट छिनने की नौबत आ गई है। दरअसल एयरक्राफ्ट लीज पर देने वाली एक कंपनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) का रुख किया।

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग ने बुधवार को संचार साथी पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के शुरू होने के बाद देश के आम नागरिक गुम हुए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक कर सकेंगे। इस पोर्टल पर गुम हुए फोन को ट्रेस किया जा सकेगा।

एमजी इंडिया ने कुछ दिन पहले ही छोटे साइज की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार की कीमत का ऐलान किया है। आज से कंपनी ने इस ईवी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 11,000 रुपये टोकन देकर नई कार की बुकिंग कर सकते हैं।

गौतम अडानी (Gautam Adani) के अडानी ग्रुप (Adani Group) और मुकेश अंबानी (Mukesh Amabni) की रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने फ्यूचर रिटेल (Future Retail) की फाइनल बिडिंग प्रोसेस में हिस्सा नहीं लिया। फ्यूचर रिटेल के लिए बिडिंग के फाइनल राउंड में 6 कम मशहूर कंपनियों ने बोलियां लगाई हैं।

अपने अजब-गजब बयानों के लिए मशहूर इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बार वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करने वालों की खिंचाई की है। मस्क ने कहा है कि उन्हें वर्क फ्रॉम होम पर भरोसा नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article