बिजनेस

Elon Musk को नहीं है वर्क फ्रॉम होम करने वालों पर भरोसा, कहा ऑफिस में होता है बेहतर काम

एलन मस्क ने वर्क फ्रॉम होम की आलोचना की है। उन्होंने कहा टेस्ला, ट्विटर और स्पेसएक्स के कर्मचारियों को भी ऑफिस से काम करने को कहा है। मस्क के मुताबिक कई लोगों के पास वर्क फ्रॉम होम की सुविधा नहीं है।

Image

एलोन मस्क वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं हैं

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एलन मस्क ने की वर्क फ्रॉम होम की आलोचना
  • वर्क फ्रॉम होम से प्रोडक्टिविटी घट जाती है
  • कहा इससे जाता है गलत मैसेज

Elon Musk On Work From Home : अपने अजब-गजब बयानों के लिए मशहूर इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने इस बार वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) करने वालों की खिंचाई की है। मस्क ने कहा है कि उन्हें वर्क फ्रॉम होम पर भरोसा नहीं है। मस्क ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) को एक नैतिक मामला कहा है। उन्होंने अपनी कंपनियों टेस्ला (Tesla), ट्विटर (Twitter) और स्पेसएक्स (SpaceX) में काम करने वालों को भी ऑफिस से काम करने को कहा है।

प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है

सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि बहुत से लोग कंफर्ट चाहते हैं। हालांकि बहुत से लोगों के पास ये सुविधा नहीं है। टेस्ला सीईओ ने कहा कि घर से काम करने वालों की प्रोडक्टिविटी कम हो जाती है और फैक्ट्री के अलावा उन अन्य कर्मचारियों को गलत संकेत जाता है जिनके पास यह ऑप्शन नहीं होता।

40 घंटे ऑफिस में काम करना जरूरी

मस्क ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों को हर हफ्ते 40 घंटे ऑफिस से काम करना होगा। उन्होंने ऑफिस में रहकर काम करने वालों की प्रोडक्टिविटी ज्यादा होने की भी बात कही। मस्क के मुताबिक जो लोग कार बनाते हैं, कार की सर्विसिंग करते हैं, घर बनाते हैं, खाना बनाते हैं, ये वो सब चीजें हैं, जिन्हें लोग कंज्यूम करते हैं। मगर जिन लोगों के लिए वे ये चीजें बनाते हैं उन्हें ऑफिस नहीं जाना होता। जबकि ये चीजें बनाने वालों के पास ये सुविधा नहीं होती।

दे दिया था अल्टीमेटम

मस्क रिटर्न-टू-ऑफिस यानी ऑफिस से काम करने के एक मजबूत सपोर्टर रहे हैं। उन्होंने पिछली गर्मियों में टेस्ला कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम जारी किया था, जिसमें कर्मचारियों को हर हफ्ते ऑफिस में कम से कम 40 घंटे बिताने को कहा गया था।

मस्क ने इंटरव्यू में कहा कि कुछ लोगों के पास सुपरकार, यॉट और प्राइवेट जेट तक हैं, पर बहुत से लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ही चलते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article