टाइम्स ग्रुप की Times Music ने पंजाबी म्यूजिक की दिग्गज कंपनी कैट्रैक एंटरटेनमेंट (Catrack Entertainment Pvt. Ltd.) का अधिग्रहण कर लिया है। यह टाइम्स म्यूजिक की तरफ से किया गया तीसरा बड़ा रणनीतिक अधिग्रहण है। टाइम्स म्यूजिक के कैटलॉग एक्सपेंशन के लिहाज से इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। इस डील के साथ पंजाबी म्यूजिक के एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से अहम म्यूजिक हाउस को नई वैश्विक पहुंच मिलेगी।
टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने इस डील को लेकर कहा, टाइम्स ग्रुप में, हमने हमेशा उन आवाजों को सपोर्ट किया है जो भारत के कल्चरल ताने-बाने को बताती हैं और कैट्रैक को खरीदने के साथ टाइम्स म्यूजिक ने दुनियाभर में पंजाबी म्यूजिक की समृद्ध विरासत को बचाने और उसे मजबूती से बढ़ाने के अपने कमिटमेंट को फिर से पक्का किया है।”
Times Music की तीसरी बड़ी खरीद
कैट्रैक एंटरटेनमेंट का अधिग्रहण टाइम्स म्यूजिक के क्लासिक पंजाबी म्यूजिक पोर्टफोलियो को समृद्ध और मजबूत बनाएगा। इससे पुराने लेकिन बेहद लोकप्रिय पंजाबी गीतों को नए प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा स्थापित करने में मदद मिलेगी।इससे पहले टाइम्स म्यूजिक ने ARC Musicq और Symphony Recording Co. का अधिग्रहण किया है।
Catrack की विरासत का पंजाबी म्यूजिक पर असर
1990 में स्थापित Catrack Entertainment को पंजाबी म्यूजिक के सुनहरे दौर की एक प्रमुख लेबल कंपनी माना जाता है। इसके कैटलॉग में बब्बू मान, मलकीत सिंह, छन्नी सिंह और डॉली सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके साथ ही इसने मनमोहन वारिस, सुरजीत खान और सुखविंदर पंछी जैसे कलाकारों को शुरुआती मंच दिया था। यही वजह है कि इस अधिग्रहण को केवल बिजनेस डील नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।
Times Music के मुताबिक Catrack का कैटलॉग सिर्फ पुरानी यादों का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसमें कॉमर्शियल स्केल की भी बड़ी संभावना है। कंपनी इस लाइब्रेरी का उपयोग सिंक लाइसेंसिंग, फिल्म, OTT, ब्रांड कोलैबोरेशन और कंटेंपरेरी इंटरप्रेटेशन के लिए कर सकती है। डिजिटल फुटप्रिंट मजबूत होने के कारण यह कैटलॉग नए ऑडियंस तक तेजी से पहुंच सकता है।
कंपनी नेतृत्व ने क्या कहा
Times Music के CEO मंदार ठाकुर ने भी कैट्रैक कैटलॉग को पंजाबी म्यूजिक लवर्स के लिए सांस्कृतिक खजाना बताया। वहीं, कैट्रैक के डायरेक्टर गौरव त्रेहान ने कहा कि टाइम्स म्यूजिक इस लेगैसी को आगे बढ़ाने के लिए सही पार्टनर है।
Primary Wave के साथ साझेदारी का विस्तार
टाइम्स म्यूजिक असल में अमेरिकी कंपनी Primary Wave Music के साथ एक जॉइंट वेंचर है। अब कंपनी के पास रेकॉर्ड लेबल, म्यूजिक पब्लिशिंग, ब्रांड सॉल्यूशन और आर्टिस्ट मैनेजमेंट जैसे चार बड़े वर्टिकल हैं। पिछले दो वर्षों में Symphony Recording Co. और ARC Musicq की खरीद के बाद Catrack का शामिल होना Times Music को रीजनल म्यूजिक मार्केट में और मजबूत बनाता है।
पंजाबी म्यूजिक मार्केट में पकड़ मजबूत
Times Music पहले से ही पंजाबी और दक्षिण भारतीय म्यूजिक मार्केट्स में एक मजबूत खिलाड़ी है। कंपनी की स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनरशिप भी है। इसके अलावा इसके आर्टिस्ट कुंवर का गीत ‘Picche Tere’ हाल ही में 36 million स्ट्रीम क्रॉस कर चुका है, जो इसकी बढ़ती बाजार क्षमता को को दर्शाता है।
