बिजनेस

इन 5 मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 6 महीने में दिया 1000% तक का बंपर रिटर्न

शेयर बाजार निवेशकों के लिए यह साल अबतक सही नहीं रहा है। ऐसा इसलिए कि बाजार में गिरावट से नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सभी निवेशकों को घाटा ही हुआ है। कई स्टॉक ने शानार रिटर्न दिए हैं। आज हम आपको वैसे ही 5 मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं।

Image

मल्टीबैगर स्टॉक्स

शेयर बाजार निवेशकों में मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश रहती है। ऐसा इसलिए कि एक मल्टीबैगर स्टॉक पोर्टफोलियो के नुकसान की भरपाई कर और शानदार रिटर्न देने का काम करता है। आज हम आपाको 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप वाली 5 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिसने पिछले छह महीनों में निवेशकों को शानदार 1000% तक का बंपर रिटर्न दिया है। आइए मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियों के बारे में जानते हैं।

1. एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, जिसका शेयर भाव पिछले छह महीने में 31.13 रुपये से बढ़कर 193.70 रुपये हो गया। इसी अवधि में 193.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एलीटकॉन का मार्केट कैप 30,096 करोड़ रुपये है।

2. ब्लू पर्ल एग्रीवेंचर्स लिमिटेड का शेयर भाव पिछले 6 महीने में 19.80 रुपये से 101.40 रुपये पहुंच गया है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले छह महीने में 402.23% का रिटर्न दिया है। इसका बाजार पूंजीकरण 6011 करोड़ रुपये है।

3. क्यूपिड लिमिटेड के शेयर छह महीने में 249.30% बढ़कर 63.57 रुपये से 215.17 रुपये पर पहुंच गय है। कंपनी का मार्केट कैप 5,700 करोड़ रुपये हो गया।

4. क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के स्टॉक में पिछले छह महीने में 241 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। शेयर का भाव 321.95 रुपये से बढ़कर 1,070 रुपये हो गई और इसका मार्केट कैप 8029 करोड़ रुपये हो गया।

5. RRP Semiconductor इस सूची में सबसे ऊपर रहा। यह शेयर 605.45 रुपये से बढ़कर 7,183.45 रुपये पर पहुंच गया है। यानी छह महीनों में लगभग 1,040.41% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 9,408 करोड़ रुपये है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article