बिजनेस

TCS Q2 Results: टीसीएस को 12,075 करोड़ का मुनाफा, हर शेयर पर मिलेगा 11 रुपए का Dividend

TCS Q2 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर के नतीजों की घोषणा कर दी है। TCS ने इस डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट पहले ही तय कर दिया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया कि इस बार हर शेयर पर निवेशकों को 11 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

Image

TCS Q2 Results

TCS Q2 Results: 2025 में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी भी दे दी है। TCS ने इस डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट पहले ही तय कर दिया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया कि इस बार हर शेयर पर निवेशकों को 11 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। आइए आपको बताते हैं कब है रिकॉर्ड डेट और कब आपको मिलेगा डिविडेंड?

कितना हुआ मुनाफा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 1.3% सालाना बढ़ोतरी के साथ ₹12,075 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट ₹11,909 करोड़ था। हालांकि, यह आंकड़ा विश्लेषकों की उम्मीदों से थोड़ा कम रहा।

TCS dividend Record Date

TCS ने इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर तय की है। इसका मतलब है कि डिविडेंड पाने के लिए निवेशकों के पास उस दिन तक TCS के शेयर होना जरूरी है।

डिविडेंड की हिस्ट्री

TCS हमेशा अपने निवेशकों को लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है और इसका डिविडेंड रिकॉर्ड इसे साबित करता है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी लगातार डिविडेंड देती रही है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। हाल ही में, TCS ने जुलाई 2025 में 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इसके पहले जून में कंपनी ने 30 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और जनवरी 2025 में 66 रुपये का स्पेशल डिविडेंड के साथ 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड भी निवेशकों को बांटा था।

शेयर का हाल

9 अक्टूबर 2025 को, TCS के Q2 रिजल्ट्स के ऐलान से पहले ही शेयर की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। BSE पर TCS का शेयर 1.13% बढ़कर ₹3,061 पर बंद हुआ, जबकि NSE पर शेयर 1.09% की बढ़त के साथ ₹3,060.20 पर बंद हुआ।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article