बिजनेस

टैक्सपेयर्स रहें अलर्ट, शादी पर ऐसे PAN का किया इस्तेमाल, तो आ जाएगा टैक्स नोटिस

CBDT Central Action Plan: शादि के अवसर पर या बड़े सोशल इवेंट्स में हाई वैल्यू शॉपिंग होती है। ऐसे में यदि कोई बोगस यानी फर्जी पैन (PAN) देता है, तो फिर आयकर विभाग टैक्स नोटिस भेज सकता है। इतना ही नहीं ऐसे मामले में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Image

शादी पर कैसे आ सकता है टैक्स नोटिस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ITR फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई
  • डेडलाइन बढ़ने की संभावना नहीं
  • समय रहते फाइल करें आईटीआर

CBDT Central Action Plan: टैक्स एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री इनसाइडर्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का सेंट्रल एक्शन प्लान है, जिसके तहत होटल, बैंक्वेट, लग्जरी रिटेल और डिजाइनर ब्रांड्स जैसे सेक्टरों में 'हाई वैल्यू कंजम्पशन एक्सपेंडीचर' पर बारीक नजर रखे जाने की संभावना है। विक्रेताओं को 2 लाख रु से अधिक नकद वाली वस्तुओं या सेवाओं की बिक्री और खरीद की जानकारी फॉर्म SFT-013 में देनी जरूरी है।

बोर्ड के प्लान के अनुसार, जिसकी डिटेल कुछ टैक्स प्लेटफार्म्स पर शेयर की गई है और इंडस्ट्री में चर्चा की जा रही है, ऐसे लेनदेन का बारीकी से निरीक्षण को जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि ऐसी लेन-देन में हेरा-फेरी देखी गई है। शादी की शॉपिंग के मामले में भी टैक्स नोटिस भेजा जा सकता है।

शादी पर कैसे आ सकता है टैक्स नोटिस

शादि के अवसर पर या बड़े सोशल इवेंट्स में हाई वैल्यू शॉपिंग होती है। ऐसे में यदि कोई बोगस यानी फर्जी पैन (PAN) देता है, तो फिर आयकर विभाग टैक्स नोटिस भेज सकता है। इतना ही नहीं ऐसे मामले में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

और कब आ सकता है नोटिस

टैक्स के दायरे में आने वालों के पास तब नोटिस आएगा, यदि वे आईटीआर फाइल न करें। कम इनकम और आईटीआर फाइल करने में फर्जी डॉक्यूमेंट्स के यूज पर भी आयकर विभाग नोटिस भेज सकता है। आईटीआर भरते समय कैलकुलेशन में कोई गलती न करें वरना आपको नोटिस भेजा जा सकता है।

सरकार बढ़ा रही करदाताओं की संख्या

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक इंडस्ट्री विशेषज्ञ के मुताबिक यह ध्यान में रखते हुए कि कई स्थानीय और ग्लोबल डेवलपमेंट्स के मद्देनजर आईटी और इससे जुड़े सर्विस सेक्टरों पर कोविड के बाद निगेटिव असर पड़ा है। इसी के मद्देनजर सरकार उन क्षेत्रों के टैक्सपेयर्स की संख्या बढ़ाना चाहती है, जिनमें महामारी की स्थिति के बाद जोरदार ग्रोथ और सुपर मुनाफा दर्ज किया गया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article