Tata Mutual Fund NFO: टाटा म्यूचुअल फंड ने एक साथ 6 इंडेक्स फंड लॉन्च किए हैं। इन 6 नए इंडेक्स फंड के साथ टाटा म्यूचुअल फंड ने अपने पैसिव फंड रेंज का विस्तार किया है। ये नए इंडेक्स फंड हैं - टाटा निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड और टाटा निफ्टी 500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50: 30:20 इंडेक्स फंड। आगे जानिए इनकी डिटेल।
ये भी पढ़ें -
कब बंद होंगे इनके एनएफओ
टाटा म्यूचुअल फंड के 6 नए फंड्स के न्यू फंड ऑफर (NFO) 8 अप्रैल को खुले हैं। ये सभी 22 अप्रैल को बंद होंगे। इनमें मिनिमम निवेश राशि 5000 रु है। छह फंड में से, तीन फंड इंडस्ट्री में अपनी तरह के पहले फंड हैं।
इनमें टाटा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड, टाटा निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड और टाटा निफ्टी 500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 इंडेक्स फंड शामिल हैं।
किन सेक्टरों पर करेंगे फोकस
- टाटा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर इंडेक्स फंड - हेल्थकेयर सेक्टर की मिड और स्मॉल की कंपनियों पर फोकस करेगा
- टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20 इंडेक्स फंड - निफ्टी 500 इंडेक्स से चुनिंदा लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करेगा, जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की होंगी
- टाटा निफ्टी500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 इंडेक्स फंड - ये फंड निफ्टी 500 में से चुनिंदा लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों पर फोकस करेगा
- टाटा निफ्टी ऑटो इंडेक्स फंड ऑटो कंपनियों, टाटा निफ्टी रियल्टी इंडेक्स फंड रियल्टी कंपनियों और टाटा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स फंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों पर फोकस करेगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड एनएफओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
