Tata Technologies & Tata Elxsi Dividend: इस समय एक के बाद एक लिस्टेड कंपनियां अपने-अपने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर रही हैं। टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने भी फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं और कुछ करने जा रही हैं। इनमें टाटा इलेक्सी ने फाइनेंशियल रिजल्ट पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.93 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। मगर बावजूद इसके टाटा इलेक्सी ने शेयरधारकों के लिए अब तक के सबसे अधिक डिविडेंड का ऐलान किया है। वहीं टाटा टेक्नोलॉजीज भी डिविडेंड का ऐलान करने जा रही है।
ये भी पढ़ें -
टाटा इलेक्सी कितना डिविडेंड देगी
टाटा इलेक्सी ने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 70 रु के डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि प्रॉफिट में गिरावट का असर बुधवार को इसके शेयर पर पड़ता दिख रहा है। बीएसई पर सुबह साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 273.90 रु या 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ 7119.95 रु पर है।
टाटा टेक्नोलॉजीज कब करेगी डिविडेंड का ऐलान
टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज जल्द ही जनवरी-मार्च तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने वाली है। टाटा ग्रुप की कंपनी नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। टाटा टेक्नोलॉजीज एक मल्टीनेशनल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी है।
टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार 3 मई, 2024 को होने वाली है। उसमें कंपनी FY24 और FY24 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। ये पिछले साल लिस्टिंग के बाद कंपनी का पहला डिविडेंड होगा।
कितने पर है टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर
टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर बुधवार को हल्की मजबूती दिखा रहा है। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 4.6 रु या 0.42 फीसदी की मजबूती के साथ 1087.20 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
