Tata Consultancy Services: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) लिमिटेड ने नौकरियों में रिश्वत लेने के मामले की इंटरनल जांच के बीच अस्थाई कर्मचारियों की नियुक्ति की निगरानी के लिए एक नए प्रमुख की नियुक्ति की है। साथ ही कम से कम 15 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और आठ स्टाफिंग फर्म ब्लैक लिस्ट में डाल दिए हैं।
भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने लगभग 30 सालों के अनुभवी शिवकुमार विश्वनाथन को रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप या आरएमजी के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। आरएमजी संविदा कर्मियों की नियुक्ति की देखरेख करता है और आंतरिक रूप से लोगों को परियोजनाओं में तैनात करता है। ये जानकारी अंग्रेजी अखबार मिंट से ली गई है।
कई देशों से 15 लोग बर्खास्त
देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ता टीसीएस ने अमेरिका, कनाडा और भारत के बेंगलुरु और हैदराबाद में आरएमजी डिवीजनों से 15 लोगों को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि कंपनी उन लोगों को बाहर करना चाहती है जिन्होंने स्टाफिंग फर्मों से भर्ती प्रक्रिया में समझौता करके कमीशन लिया था।
ईएस चक्रवर्ती को छुट्टी पर भेजा गया
भर्ती घोटाले ने भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, जिसका मार्केट कैप 11.7 ट्रिलियन है जिसकी प्रतिष्ठा पर समस्या पैदा हो गई है। विश्वनाथन नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के. कृतिवासन के भरोसेमंद लेफ्टिनेंट हैं। चेन्नई में स्थित टीसीएस के ऑफिस में 614,795 कर्मचारियों हैं जो उसके कर्मचारियों का पांचवां हिस्सा है। भर्ती शाखा के पूर्व वैश्विक प्रमुख ईएस चक्रवर्ती को छुट्टी पर भेज दिया गया है, क्योंकि एक व्हिसलब्लोअर ने अनुबंध श्रमिकों की भर्ती में अनैतिक प्रथाओं का भंडाफोड़ कर दिया था, उन्होंने सीईओ और मुख्य परिचालन अधिकारी को भेजे गए एक ईमेल में आरोप लगाया था कि वर्षों तक स्टाफिंग फर्मों से कमीशन लेकर कई अधिकारी ऐसा कर रहे थे।
