बिजनेस

न्यूयॉर्क को टक्कर दे रहा नोएडा! शिकागो को छोड़ा पीछे, Trump Tower के रेट उड़ा देंगे होश

रियल एस्टेट मार्केट में नोएडा अब न्यूयॉर्क को टक्कर देता दिख रहा है। खासतौर पर ट्रंप टावर के रेट को कंपेयर कर देखा जाए, तो नोएडा अब शिकागो, मुंबई और गुरुग्राम से काफी आगे निकल गया है।

Image

ट्रंप टावर की प्रतीकात्मक तस्वीर

Trump Tower Noida vs Chicago: भारत का लग्जरी रियल एस्टेट अब अमेरिका को टक्कर दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने इसी सवाल को चर्चा में ला दिया है। रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म ReraTracker के संस्थापक गौरव गुप्ता की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, Trump Tower Sector 94, Noida की कीमत कार्पेट एरिया के आधार पर Trump International Tower Chicago से ज्यादा है।

पोस्ट में किए गए दावो के हिसाब से नोएडा के ट्रंप टॉवर की कीमत करीब ₹81,090 प्रति वर्ग फुट (लगभग 850 डॉलर) है, जबकि शिकागो के ट्रंप इंटरनेशनल टॉवर की कीमत ₹76,320 प्रति वर्ग फुट (लगभग 800 डॉलर) बताई गई है। यानी नोएडा की कीमत करीब ₹4,770 (करीब ₹5,000) प्रति वर्ग फुट अधिक है।

तुलना में कौन सबसे महंगा?

वायरल पोस्ट में अमेरिका और भारत के कुल आठ ट्रंप-ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की तुलना की गई है। इनमें सबसे महंगा न्यूयॉर्क का Trump Tower Fifth Avenue है, जिसकी कीमत करीब ₹1.56 लाख प्रति वर्ग फुट बताई गई है। इसके बाद Trump World Tower, New York का स्थान है। भारत में Trump Tower Noida तीसरे स्थान पर है। इसके बाद Lodha Trump Tower, मुंबई की कीमत करीब ₹75,500 प्रति वर्ग फुट दिखाई गई है।

कार्पेट एरिया पर क्यों हुई तुलना?

गौरव गुप्ता का कहना है कि किसी भी घर की वास्तविक कीमत समझने के लिए कार्पेट एरिया बेहतर पैमाना है, क्योंकि यही वह हिस्सा होता है जिसे खरीदार वास्तव में इस्तेमाल करता है। उन्होंने बताया कि कई प्रोजेक्ट सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर महंगे या सस्ते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन यदि कार्पेट एरिया की तुलना की जाए तो तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में स्पेस एफिशिएंसी अलग होती है।

गुरुग्राम की दी मिसाल

पोस्ट में गुरुग्राम के दो ट्रंप प्रोजेक्ट्स का उदाहरण भी दिया गया है। दावा किया गया कि M3M Trump Tower Sector 65 सुपर बिल्ट-अप एरिया के हिसाब से महंगा लग सकता है, लेकिन उसकी कार्पेट एरिया एफिशिएंसी बेहतर होने के कारण वास्तविक उपयोग योग्य जगह के हिसाब से वह Trump Residences Sector 69 से अधिक किफायती पड़ता है।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article