आज के समय में परिवार के कई खर्च एक साथ जुड़े होते हैं। घर के बिल, शॉपिंग, ट्रैवल, किराने का सामान या बच्चों की फीस जैसे खर्चों के लिए कई बार परिवार के सदस्य अलग-अलग पेमेंट करते हैं। ऐसे में खर्चों को ट्रैक करना कुछ मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको Add-On Credit Card के बारे में जानना चाहिए। ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड के साथ एक ही क्रेडिट कार्ड अकाउंट को परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ साझा करने की सुविधा मिलती है।
क्या होता है ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड
Add-On Credit Card एक एडिशनल कार्ड होता है, जो किसी मौजूदा क्रेडिट कार्डधारक (Primary Cardholder) के क्रेडिट अकाउंट के तहत जारी किया जाता है। इस कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल परिवार के सदस्य जैसे पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन या वयस्क बच्चे कर सकते हैं। हालांकि, कार्ड से होने वाले सभी खर्चों और भुगतान की जिम्मेदारी मुख्य कार्डधारक की ही होती है।
Add-On Credit Card कैसे काम करता है?
जब कोई व्यक्ति अपने क्रेडिट कार्ड अकाउंट पर Add-On Card के लिए आवेदन करता है, तो बैंक परिवार के सदस्य के नाम से एक अलग फिजिकल या डिजिटल कार्ड जारी करता है। इस कार्ड पर Add-On Cardholder का नाम लिखा होता है, लेकिन यह उसी क्रेडिट लिमिट से जुड़ा रहता है जो Primary Cardholder को मिली होती है।
उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है और परिवार के सदस्य को Add-On Card दिया गया है, तो दोनों कार्ड मिलकर उसी 1 लाख रुपये की लिमिट का इस्तेमाल करेंगे। दोनों कार्ड से हुए खर्च एक ही क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में दिखाई देंगे और बिल का भुगतान Primary Cardholder को करना होगा।
Add-On Credit Card के लिए कौन ले सकता है?
Add-On Credit Card की एलिजिबिलिटी बैंक और कार्ड के नियमों पर निर्भर करती है। आमतौर पर Primary Cardholder अपने परिवार के उन सदस्यों के लिए यह कार्ड ले सकता है, जिनकी उम्र बैंक द्वारा तय न्यूनतम सीमा से अधिक हो। अधिकतर मामलों में पति या पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन और वयस्क बच्चों को Add-On Card दिया जा सकता है। कुछ बैंक अन्य करीबी रिश्तेदारों को भी यह सुविधा दे सकते हैं।
Add-On Credit Card के फायदे
एक बिल, कई इस्तेमाल करने वाले
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि परिवार के सभी खर्च एक ही क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में जुड़ जाते हैं। Primary Cardholder को अलग-अलग बिल का पेमेंट नहीं करना पड़ता और पूरे महीने के खर्चों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।
रिवॉर्ड और कैशबैक का फायदा
Add-On Card से किए गए खर्च पर भी Primary Card के रिवॉर्ड प्रोग्राम के अनुसार पॉइंट्स या कैशबैक मिल सकता है। परिवार के ज्यादा लोग कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो रिवॉर्ड तेजी से जमा हो सकते हैं।
प्रीमियम सुविधाओं का लाभ
कई Add-On Cards में Primary Card की कुछ सुविधाएं भी मिल सकती हैं। इनमें लाउंज एक्सेस, पार्टनर ऑफर्स, वाउचर या अन्य लाइफस्टाइल बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा संबंधित कार्ड के नियमों पर निर्भर करती है।
खर्चों पर नियंत्रण
कुछ बैंक Add-On Card पर अलग खर्च सीमा (Sub-limit) तय करने की सुविधा देते हैं। इससे माता-पिता या बच्चों को कार्ड देते समय खर्चों को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।
परिवार के लिए सुविधा
अगर पति-पत्नी अलग-अलग जगह यात्रा करते हैं या माता-पिता किसी दूसरे शहर में रहते हैं, तो उन्हें अलग कार्ड मिल जाता है। इससे उन्हें Primary Cardholder का कार्ड साथ रखने या कार्ड नंबर साझा करने की जरूरत नहीं पड़ती।
