बिजनेस

Tanmay Bhat : तनमय भट्ट के पास 665 करोड़, जानें उसकी हकीकत, कॉमेडियन ने किया खुलासा

Tanmay Bhat Net Worth : तन्मय भट्ट के पास 665 करोड़ रुपये की संपत्ति है। और वह भारत में सबसे अमीर कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। रिपोर्ट में अन्य कंटेंट क्रिएटर्स की संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें यूट्यूबर भुवन बाम की संपत्ति 122 करोड़ रुपये और कैरी मिनाटी की संपत्ति 50 करोड़ रुपये बताई गई है। पै

Image

Tanmay Bhat : तनमय भट्ट के पास 665 करोड़, जानें उसकी हकीकत, कॉमेडियन ने किया खुलासा

Tanmay Bhat Net Worth : कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट्ट की कुल संपत्ति को लेकर एक वेल्थ मैनेजमेंट स्टार्टअप की हालिया रिपोर्ट सोशल मीडिया में देखने को मिली है। इसमें बताया गया है कि तन्मय भट्ट के पास 665 करोड़ रुपये की संपत्ति है। और वह भारत में सबसे अमीर कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं। रिपोर्ट में अन्य कंटेंट क्रिएटर्स की संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें यूट्यूबर भुवन बाम की संपत्ति 122 करोड़ रुपये और कैरी मिनाटी की संपत्ति 50 करोड़ रुपये बताई गई है। पैसों के मामले में इन कंटेंट क्रिएटर्स से तन्मय भट्ट काफी आगे हैं। हालांकि, कॉमेडी ग्रुप AIB के फाउंडर मेंबर और पूर्व सीईओ तन्मय भट्ट ने संपत्ति के ब्योरो को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें

क्या बोले तन्मय भट्ट

तन्मय भट्ट ने एक्स पर रिपोस्ट करते हुए कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि संपत्ति की यह संख्या काफी कम है। कम से कम मेरे लिए। इसे लेकर स्टैंड-अप कॉमिक ने एक्स पर पोस्ट कर सुझाव दिया था कि सोशल मीडिया पर मीम्स पोस्ट करके कोई भी 665 करोड़ रुपये नहीं कमा सकता है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया।

तन्मय भट्ट का करियर

उनका यूट्यूब चैनल अपने कॉमेडी स्केच, पैरोडी और स्पूफ के लिए काफी फेमस है। तन्मय भट्ट ने टीवी शो के राइटर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में गुरसिमरन खंबा, रोहन जोशी और आशीष शाक्य के साथ यूट्यूब चैनल एआईबी को को-फाउंड किया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article