बिजनेस

TANGEDCO: TNEB और आधार कार्ड को ऑनलाइन कैसे करें लिंक? ये रहा प्रोसेस

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 29, 2022, 03:51 PM IST

TNEB Aadhaar link process: तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन ने कुछ ग्राहकों को राहत दी है। कुछ ग्राहकों के लिए बिल भुगतान की आखिरी तारीख बढ़ गई है।

Image

TNEB और आधार कार्ड को कैसे करें लिंक? ये रहा प्रोसेस

Photo : iStock

नई दिल्ली। तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (TANGEDCO) ने उन लोगों के लिए बिल भुगतान की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है जिनकी आखिरी तारीख 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि कईं ग्राहक अपने बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इलेक्ट्रिसिटी सर्विस नंबर से लिंक नहीं होने की वजह से ग्राहकों को दिक्कत आ रही थी।

इस संदर्भ में सभी सर्किल सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि कई ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कलेक्शन विकल्प सिर्फ आधार नंबर और उसके वैलिडेशन के बाद ही उपलब्ध है।

सर्कुलर में कहा गया है कि जिन ग्राहतों की ड्यू डेटा 24 नवंबर से 30 नवंबर के बीच होती है, उनके लिए एलटी सीसी (Current Consumption) शुल्क के भुगतान के लिए समय का दो दिनों तक विस्तार किया गया है ताकि असुविधा से बचा जा सके। यह विस्तार उन्हीं ग्राहकों के लिए है जिन्हें आधार नंबर को लिंक करने की आवश्यकता है।

तमिलनाडु बिजली बोर्ड (TNEB) को कैसे करें आधार से लिंक? (how to link TNEB and Aadhaar Card)

  • TNEB और आधार को ऑनलाइन लिंक करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले वेबसाइट (https://nsc.tnebltd.gov.in/adharupload/) पर जाना होगा।
  • यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा जहां आपको अपना सर्विस कनेक्शन नंबर दर्ज करना होगा।
  • OTP जनरेट करके अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म करें। ओटीपी दर्ज करें और अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
  • अब पूछी गई जानकारी भरें।
  • इसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करें जिसे आप अपने TANGEDCO अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं।
  • अब अपना नाम दर्ज करें।
  • इसके बाद अपनी आधार आईडी अपलोड करें।

अंत में, फॉर्म जमा करें और रसीद डाउनलोड कर लें।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article