बिजनेस

EPF Wage Ceiling Hike: टेक होम सैलरी घटेगी या CTC बढ़ेगी? समझें ₹15000 और ₹25000 का पूरा गणित

EPF Wage सीलिंग को 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले का आपकी सैलरी पर क्या फर्क पड़ेगा, क्या टेक होम घटेगी, या कंपनियों को CTC बढ़ानी होगी?

Image

वेज सीलिंग में बदलाव का टेक होम पर होगा असर

EPF Wage Ceiling Hike : अगर आप सैलरीड एंप्लोयी हैं, तो एंप्लॉयर प्रोविडेंट फंड (EPF) की वेज सीलिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार ने EPFO के तहत मेंडेटरी कवरेज की वेज सीलिंग को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति महीने कर दिया है। यह बदलाव 17 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा। सरकार का कहना है कि इससे 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी EPFO के दायरे में आ सकते हैं और उन्हें EPF, पेंशन और इंश्योरेंस जैसे सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट मिलेंगे।

क्या घट सकती है टेक होम सैलरी?

केंद्र सरकार की तरफ से किए गए इस बदलाव के साथ एक बड़ा सवाल कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी को लेकर है। क्योंकि, जिन कर्मचारियों का कंट्रिब्यूशन अब तक ₹15,000 की वेज सीलिंग (Wage Ceiling) पर कैप्ड था, उनके लिए अब एम्प्लोयी कंट्रिब्यूशन ₹1,800 से बढ़कर ₹3,000 महीना हो सकता है। इसका असर कर्मचारियों की टेक होम सैलरी पर पड़ सकता है।

टेक होम सैलरी घटेगी या नहीं?

EPF Scheme, 2026 में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के लिए बेसिक का 12% न्यूनतम कंट्रिब्यूशन जरूरी है। यहीं से टेक होम सैलरी को लेकर तीन अलग परिस्थितियां सामने आती हैं। पहले समझिए ₹15,000 से ₹25,000 का क्या मतलब है। असल में अब तक वेज सीलिंग ₹15,000 थी। यानी न्यूनतम जरूरी कंट्रिब्यूशन ₹1,800 रुपये प्रति महीने था। अब यह सीलिंग ₹25,000 कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब 25000 को नई सीलिंग माना जाएगा और 12% कंट्रिब्यूशन ₹3,000 हो जाएगा।

EPF Contributionपुरानी व्यवस्थानई व्यवस्थाअंतर
Employee Contribution₹1,800₹3,000₹1,200 अधिक
Employer Contribution₹1,800₹3,000₹1,200 अधिक
दोनों का कुल Contribution₹3,600₹6,000₹2,400 अधिक
नई व्यवस्था के तहत कुल 2400 रुपये की कटौती बढ़ेगी। लेकिन, यहां यह समझना जरूरी है कि हर कर्मचारी की सैलरी में इसका असर एक जैसा नहीं होगा। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनका PF पहले से वास्तविक वेतन पर या ₹1,800 से ज्यादा कंट्रिब्यूशन हो रहा है।

किसकी टेक होम घटेगी

अगर आपका मौजूदा कंट्रिब्यूशन 1800 रुपये है, जिसे नई वेज सीलिंग के हिसाब से 3000 रुपये किए जाना है। यहां तीन विकल्प हो सकते हैं। पहला, यह कि नियोक्ता पूरा भारत आपके ऊपर डाल दे और CTC में कोई बढ़ोतरी किए बिना पूरे 2400 की कटौती मौजूदा सीटीसी से करे, जिससे सीधे तौर पर आपकी टेक होम में 2400 रुपये की कमी आ सकती है। मान लीजिए किसी कर्मचारी की CTC ₹6 लाख है और उसका मंथली CTC ₹50000 है, सैलरी स्ट्रक्चर कुछ इस तरह होगा।

Componentपुरानी व्यवस्थाCTC नहीं बढ़ाने पर
Basic₹25,000₹25,000
HRA₹15,000₹15,000
Conveyance/Other₹8,200₹7,000
Employer EPF₹1,800₹3,000
Total Monthly CTC₹50,000₹50,000
Employee EPF₹1,800₹3,000
Take-home Salary₹46,400₹44,000
Take-home में कमी₹2,400

दूसरी परिस्थिति ऐसी बनती है, जिसमें कर्मचारी के वेतन से सिर्फ उसका बढ़ने वाला हिस्सा काटा जाता है और नियोक्ता अपना हिस्सा बढ़ा देता है। इस स्थिति में भी कर्मचारी की टेक होम में कमी आएगी। लेकिन, यह कमी 1200 रुपये की होगी। इस स्थिति में कर्मचारी की सीटीसी में भी बढ़ोतरी होगी।

Componentपुरानी व्यवस्थानई व्यवस्था
Basic₹25,000₹25,000
HRA₹15,000₹15,000
Conveyance/Other₹8,200₹8,200
Employer EPF₹1,800₹3,000
Total Monthly CTC₹50,000₹51,200
Employee EPF₹1,800₹3,000
Take-home Salary₹46,400₹45,200
Take-home में कमी₹1,200
तीसरी परिस्थिति ऐसी हो सकती है, जहां नियोक्ता पूरा भार वहन कर लेता है और 2400 रुपये सीटीसी में बढ़ा देता है। ऐसे में आपकी टेक होम में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन सीटीसी 2400 रुपये बढ़ जाएगी। हालांकि, ये सभी बदलाव उन लोगों के वेतन में होंगे, जो फिलहाल सिर्फ 1800 रुपये का न्यूनतम कंट्रिब्यूशन करते हैं और वास्तविक बेसिक सैलरी 25000 से ज्यादा है।
Componentपुरानी व्यवस्थानई व्यवस्था
Basic₹25,000₹25,000
HRA₹15,000₹15,000
Conveyance/Other₹8,200₹9,400
Employer EPF₹1,800₹3,000
Total Monthly CTC₹50,000₹52,400
Employee EPF₹1,800₹3,000
Take-home Salary₹46,400₹46,400
CTC में बढ़ोतरी₹2,400 प्रति माह
Take-home में बदलावकोई बदलाव नहीं

पेंशन पर क्या असर होगा?

EPFO की वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 होने से EPS के तहत पेंशनेबल वेज का आधार बढ़ने पर पात्र कर्मचारी की भविष्य की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसका वास्तविक फायदा पेंशनेबल सर्विस, EPS में सदस्यता और लागू नियमों पर निर्भर करेगा। सरकार का कहना है कि नई सीलिंग से ज्यादा कर्मचारियों को EPFO की पेंशन प्रोटेक्शन मिलेगी; हालांकि मौजूदा ₹15,000 सीलिंग पर कंट्रिब्यूट कर रहे कर्मचारियों की पेंशन कितनी बढ़ेगी, इसका अंतिम असर इसे लागू किए जाने वाले नियमों के स्पष्ट होने के बाद ही तय होगा।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article