TAC Infosec IPO Listing: टीएसी इनफोसेक लिमिटेड को शुक्रवार 5 अप्रैल में शेयर बाजार में लिस्टिंग जबर्दस्त रही। रिस्क मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी के शेयर NSE SME पर 290 रुपये पर लिस्ट हुए, जो IPO के अपर प्राइस बैंड 106 रुपये से 173.5 फीसदी अधिक है। टीएसी इनफोसेक के शेयर की कीमत लिस्टिंग के तुरंत बाद ही 5 प्रतिशत तक बढ़ी और 304.50 रुपये पर अपर सर्किट लगा।
कब खुला था आईपीओ
कंपनी का IPO 27 मार्च को खुला था और 2 अप्रैल को बंद हुआ। प्राइस बैंड 100-106 रुपये प्रति शेयर था। IPO 422 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 141.29 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 768.89 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 433.80 गुना भरा था। कंपनी ने इश्यू में 28.3 लाख नए शेयर जारी किए।
कौन हैं कंपनी के प्रमोटर
TAC Infosec के प्रमोटर त्रिशनीत अरोड़ा और चरनजीत सिंह हैं। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78 प्रतिशत थी, जो IPO के बाद घटकर 56.94 प्रतिशत रह गई।
कितना हुआ था सब्सक्राइब
टीएसी इंफोसेक (TAC Infosec) का आईपीओ टोटल 422.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 433.80 गुना दांव लगा है। वहीं, आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 768.89 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 141.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 1200 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को 127200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
