बिजनेस

OYO IPO: ओयो को सुझाएं नया नाम और पाएं इनाम, IPO से पहले कंपनी कर रही नाम बदलने की बड़ी तैयारी

OYO IPO: वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो (OYO) की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज अपने नाम में बदलाव करने की योजना बना रही है। यह कदम आगामी आईपीओ (IPO) और प्रीमियम होटल सेवाओं के विस्तार की तैयारी के तहत उठाया जा रहा है। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से नया नाम सुझाने का आग्रह किया है और विजेता को ₹3 लाख का इनाम व व्यक्तिगत मुलाकात का अवसर देने की घोषणा की है।

Image

OYO का मेगा प्लान: नाम बदलो, इनाम ले जाओ और बनो नई पहचान का हिस्सा

OYO IPO: वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो (OYO) की मूल कंपनी ओरावेल स्टेज प्राइवेट लिमिटेड अब अपने नाम में बदलाव करने जा रही है। यह कदम कंपनी के भविष्य की रणनीति और ब्रांडिंग के तहत उठाया जा रहा है। ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए नए नाम के सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने इसे "नई पहचान गढ़ने की शुरुआत" बताया।

नाम बदलने की मंशा के पीछे IPO और प्रीमियम होटल ऐप

ओयो आने वाले समय में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी प्रीमियम होटल ऐप लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जिस नाम को चुना जाएगा, वह संभवतः ओयो के आगामी प्रीमियम होटल ऐप का नाम भी हो सकता है। इससे यह संकेत मिलता है कि नाम परिवर्तन कंपनी की समग्र रीब्रांडिंग और उच्च वर्गीय बाजार पर ध्यान केंद्रित करने का हिस्सा है।

नाम सुझाने वालों को मिलेगा इनाम

रितेश अग्रवाल ने घोषणा की कि जिस व्यक्ति का नाम चुना जाएगा, उसे ₹3 लाख का इनाम और उनसे मिलने का अवसर भी मिलेगा। उनका मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत से एक ऐसा वैश्विक ब्रांड उभरे जो आधुनिक जीवनशैली और नवाचार का प्रतीक बने।

प्रीमियम होटल और नए ऐप की योजना

कंपनी प्रीमियम और मिड-मार्केट सेगमेंट के लिए एक अलग ऐप लाने की योजना बना रही है। भारत और वैश्विक बाजारों में इस खंड में तेज़ी से वृद्धि देखी गई है। यही वजह है कि ओयो अब अपनी पहचान को अपग्रेड करने के उद्देश्य से यह नाम परिवर्तन कर रही है।

सॉफ्टबैंक के साथ IPO रणनीति पर बैठक

ओयो के प्रमुख निवेशक सॉफ्टबैंक के लंदन स्थित कार्यालय में जून में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, सिटी, गोल्डमैन सैक्स और जेफरीज जैसे पांच प्रमुख निवेश बैंक भाग लेंगे। इसमें IPO से जुड़ी रणनीतियों पर चर्चा होगी। बैठक में रितेश अग्रवाल और ओयो की वरिष्ठ टीम भी उपस्थित रहेगी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article